फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal mining being done indiscriminately in the Dhasan river of Hamirpur

यूपी: हमीरपुर की धसान नदी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, विरोध पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 30 Sep 2019 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Sep 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining being done indiscriminately in the Dhasan river of Hamirpur
अवैध मौरंग खनन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर की धसान नदी में अवैध खनन का विरोध करने पर ग्रामीणों को खनन माफिया ने रविवार रात में घरों से निकाल कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मझगवां थाने के कुछेछा गांव निवासी नरेंद, बीरेंद, धरमपाल, जयपाल, गोविंददास, रामनारायण, जीतेंद, कैलाश, लक्ष्मी प्रसाद, चरन सिंह, भवानीदीन, छोटेलाल सहित अन्य ने बताया कि कुछेछा घाट पर बीते कई दिनों से मौरंग का अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन


 

Illegal mining being done indiscriminately in the Dhasan river of Hamirpur
अवैध मौरंग खनन
ट्रैक्टरों से गांव के पास से उठाई जा रही मौरंग से खेतों को नुकसान हो रहा है। रातभर सैकड़ों ट्रैक्टरों के आवागमन से रास्ता भी खराब हो गया है। रविवार की रात करीब आठ बजे एकजुट हुए ग्रामीणों ने अवैध खनन का विरोध किया। विरोध पर खनन माफिया ट्रैक्टर लेकर भाग खड़े हुए।

उसके बाद रात करीब 10 बजे टोला रावत गांव के दो दर्जन से अधिक दबंग कुछेछा गांव पहुंचे। जहां घरों में से निकालकर ग्रामीणों को निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।  घंटों चले बवाल के बाद ग्रामीणों को एकजुट होते देख खनन माफिया मारपीट कर भाग गए। इस मारपीट में गांव के छोटेलाल पुत्र विश्वनाथ, नरेंद पुत्र रामनारायण तथा बुंदेला को गंभीर चोटें आईं हैं। 

उधर, मझगवां थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने दावा किया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें कुछेछा के नरेंद पुत्र रामनारायण की तहरीर पर टोला गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाक्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed