{"_id":"5c39e696bdec2273a67c8a53","slug":"illegal-mining-activity-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खनन का खेल' जब सड़कों पर देर रात अचानक से रोके जाने लगे ओवरलोड ट्रक-डंपर, ताे मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खनन का खेल' जब सड़कों पर देर रात अचानक से रोके जाने लगे ओवरलोड ट्रक-डंपर, ताे मच गया हड़कंप
Sat, 12 Jan 2019 10:22 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
अवैध मौरंग खनन
मौरंग खनन घोटाले में सीबीआई का शिकंजा कसने के बाद अब अवैध खनन करने वालों पर शासन ने भी शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। शायद यही वजह रही कि विशेष सचिव एवं निदेशक भू तत्व व खनिज डा. रोशन जैकब ने मैदान में उतरकर मौरंग का अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जंग छेड़ दी है।
विज्ञापन
विशेष सचिव एवं निदेशक भू तत्व व खनिज डा. रोशन जैकब ने शुक्रवार को आधी रात कानपुर पहुंच कर अफसरों की टीमें गठित कर राजमार्ग से गुजरने वाले मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग शुरु की तो खनन माफियाओं के हलक सूख गए। सपा-बसपा सरकार की तर्ज पर बगैर रॉयल्टी दिए ओवरलोडिंग को लेकर शासन ने गंभीरता दिखाई है।
विज्ञापन
अवैध मौरंग खनन
देर रात उन्होंने सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी व एसीएम-5 प्रेरणा सिंह को घाटमपुर बुलाकर चार टीमों का गठन किया। इसके बाद रात दो बजे से मौरंग लाद कर सागर राजमार्ग से गुजरने वाले ट्रकों व डंपरों की चेकिंग शुरू कर दी। अचानक से हुई इस कार्रवाई की वजह से मौरंग का अवैध कारोबार करने वालों में हडंकंप मच गया। डॉ. रोशन जैकब इससे पहले कानपुर की डीएम रही हैं।
डॉ. जैकब ने घाटमपुर चौराहे से अलियापुर टोल प्लाजा, सजेती, आनूपुर मोड़, दुर्गादेवी तिराहा से यमुना नदी पुल तक के नाकों पर टीमों को तैनात कर वाहनों पर कर्रवाई की। कई ट्रकों में नंबर प्लेट गायब व गलत नम्बर लिखे पाए गए हैं। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
डॉ. जैकब ने घाटमपुर चौराहे से अलियापुर टोल प्लाजा, सजेती, आनूपुर मोड़, दुर्गादेवी तिराहा से यमुना नदी पुल तक के नाकों पर टीमों को तैनात कर वाहनों पर कर्रवाई की। कई ट्रकों में नंबर प्लेट गायब व गलत नम्बर लिखे पाए गए हैं। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।