फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal liquor from haryana caught in Kanpur

कानपुर में डीसीएम से 543 पेटी देशी शराब बरामद, हरियाणा से तस्करी करके ले जा रहा था लखनऊ

Mon, 03 Jun 2019 12:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
illegal liquor from haryana caught in Kanpur
पकड़ी गई अवैध शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की नौबस्ता पुलिस और स्वॉट टीम ने भौंती-रामादेवी हाईवे पर डीसीएम में 543 पेटी देशी शराब पकड़ी। शराब तस्करी कर हरियाणा से लखनऊ ले जाई जा रही थी। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे गैंग से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


नौबस्ता थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर शाम करीब 5 बजे भौंती की ओर से आ रही बंद डीसीएम रोकी तो चालक ने बताया कि अंडे लदे हैं। खुलवाने पर शराब की पेटियां लदी पाई गईं। चालक ने अपनी पहचान कुंजाकर्ण, देहरादून के विकास नगर निवासी इम्तियाज बताई है।
विज्ञापन


उसने बताया कि डीसीएम अंबाला के जलपेरा रोड निवासी गौरव सिसौदिया की है। हरियाणा से प्रदीप गुर्जर ने अरुणाचल प्रदेश की हाई टाइम व्हिस्की लोड करवाई थी, जिसकी कीमत साढ़े चार लाख रुपये के आस-पास है। बोतल पर कीमत 80 रुपये लिखी है। जांच के लिए नमूने भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि अंडे की आड़ में शराब तस्करी का खेल चल रहा था। चालक के पास मिली ट्रांसपोर्ट की बिल्टी में अंडे लदे होने का जिक्र किया गया है। सीओ गोविंदनगर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करके गैंग के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। 


लखनऊ के पेट्रोल पंप पर छोड़ देता था डीसीएम
आरोपी चालक ने बताया कि हरियाणा से शराब लेकर वह लखनऊ के टीपी नगर स्थित पेट्रोल पंप तक ले जाता था। इसके बाद पेट्रोल पंप पर चाबी लगाकर डीसीएम को छोड़ देता था। अगले दिन सुबह पहुंचने पर उसने डीसीएम खाली मिलती थी। डीसीएम से शराब कौन ले जाता था, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। लखनऊ के अलावा कई और प्रदेशों में भी वह शराब पहुंचा चुका है। पांच माह पूर्व एक खेप लखनऊ छोड़कर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed