फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal clinics and hospitals found by deputy CMO

डिप्टी सीएमओ को संचालित मिले अवैध क्लीनिक व अस्पताल

Mon, 26 Jul 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Illegal clinics and hospitals found by deputy CMO
सरवनखेड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को गजनेर, सरवनखेड़ा, जिठरौली में छापामार कर मेडिकल स्टोर व निजी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान कई जगह टीम को बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित मिले। छापे की सूचना लगते ही क्लीनिक संचालक फरार हो गए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. आनंद वर्मा ने डॉ. आशीष बाजपेई, डॉ राजबहादुर की टीम के साथ रनियां के शिवांगी क्लीनिक, कपिलेश्वर मेडिकल सेंटर, जिठरौली के शंकर मेडिकल स्टोर, मां शारदा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। सभी को बिना पंजीकरण के लोगों का इलाज न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

छापामारी की भनक लगते ही क्लीनिक संचालक शटर गिराकर मौके से चले गए। गजनेर में मां पीताम्बरा हास्पिटल के संचालक ताला बंद करके चले गए। टीम ने वहां पहुंच कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ आनंद वर्मा ने बताया कि कई अस्पताल अवैध रुप से संचालित मिले हैं। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी। पुलिस की मदद से इन्हें जल्द सीज कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed