फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IITs device is a lifesaver for brain stroke patients effective in treating chronic patients quick recovery

UP: ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए संजीवनी है IIT का डिवाइस, पुराने मरीजों के उपचार में कारगर...जल्द रिकवरी

Sun, 12 Jan 2025 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Jan 2025 02:47 PM IST
सार

Kanpur News: प्रोफेसर आशीष के अनुसार, डिवाइस की मदद से फिजियोथैरेपी, मस्तिष्क की सक्रियता और विजुअल फीडबैक को एकीकृत किया जाता है। इससे बंद लूप नियंत्रण प्रणाली बनती है। इससे स्थिति के अनुसार मस्तिष्क के बदलने की क्षमता सक्रिय हो जाती है।

विज्ञापन
IITs device is a lifesaver for brain stroke patients effective in treating chronic patients quick recovery
आईआईटी कानपुर का खास डिवाइस - फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्रेन स्ट्रोक के जिन रोगियों को फिजियोथैरेपी से भी आराम नहीं मिलता, उनके लिए आईआईटी कानपुर ने खास डिवाइस तैयार की है। ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस बेस्ड रोबोटिक हैंड एक्सोस्केलेटन नामक इस डिवाइस से मरीज को जल्द रिकवर होने में मदद मिलती है। संस्थान का दावा है कि यह दुनिया की पहली डिवाइस है जो यह एक साल पुराने मरीजों के उपचार में कारगर है।

विज्ञापन

आईआईटी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर आशीष दत्ता ने डिवाइस तैयार की है। उन्होंने बताया कि इसका ट्रायल भारत और यूके के चार-चार मरीजों पर किया गया है। ये आठों मरीज इस डिवाइस से पूरी तरह ठीक हो गए। उन्होंने बताया कि 15 साल के शोध के बाद डिवाइस तैयार हो सकी है। यह ब्रेन स्ट्रोक के रोगियों की रिकवरी एक नियत समय बाद रुक जाती है।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण समय सीमा से पहले की है रिकवरी
यह डिवाइस फिजिकल थैरेपी, मस्तिष्क की सक्रियता और विजुअल फीडबैक तीनों का काम एक साथ करती है। उन्होंने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। ऐसा तभी होता है जब शरीर का कनेक्शन दिमाग से टूट जाता है। स्ट्रोक से उबरने का सबसे कारगर समय पहले छह से 12 महीनों के भीतर का होता है, लेकिन इस डिवाइस ने उस महत्वपूर्ण समय सीमा से पहले रिकवरी की है। देश में अपोलो हॉस्पिटल के साथ डिवाइस का बड़े पैमाने पर परीक्षण चल रहा है। इसका ट्रायल रीजेंसी, अपोलो और यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ अल्स्टर में किया गया है। जल्द डिवाइस बाजार में आएगी।

ऐसे काम करेगी डिवाइस
प्रोफेसर आशीष के अनुसार, डिवाइस की मदद से फिजियोथैरेपी, मस्तिष्क की सक्रियता और विजुअल फीडबैक को एकीकृत किया जाता है। इससे बंद लूप नियंत्रण प्रणाली बनती है। इससे स्थिति के अनुसार मस्तिष्क के बदलने की क्षमता सक्रिय हो जाती है। ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को इलाज के लिए इस डिवाइस की ईईजी कैप पहनाई जाती है। ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस डिवाइस रोगी के हिलने-डुलने के प्रयास का आंकलन करती है। साथ ही मस्तिष्क के मोटर कॉर्टेक्स से ईईजी संकेतों को पकड़ती है।

विज्ञापन

तेजी से होने लगती रिकवरी
डिवाइस का दूसरा हिस्सा है। रोबोटिक हैंड एक्सोस्केलेटन जो थैरप्यूटिक हैंड की तरह काम करता है। उपचार के दौरान रोगी की कंप्यूटर स्क्रीन पर हाथ से हरकत करने को कहा जाता है, मसलन मुट्ठी खोलना-बंद करना। जैसे ही दिमाग तक हाथ की हरकत करने का संदेश पहुंचता है, तो डिवाइस दिमाग में ईईजी सिग्नल और मांसपेशियों में ईएमजी सिग्नल उत्पन्न करती है। इन दो संकेतों को सक्रिय करने के लिए रोबोटिक मोड से जोड़ा जाता है। इससे इनमें सामंजस्य हो जाता है और रिकवरी तेजी से होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed