फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT to provide a protective shield to the Indian Navy

Kanpur News: भारतीय नौ सेना को सुरक्षा कवच देगा आईआईटी

Wed, 04 Feb 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
IIT to provide a protective shield to the Indian Navy
कानपुर। भारतीय नौ सेना को अब आईआईटी कानपुर मजबूती प्रदान करेगा और साइबर सिक्योरिटी, एआई की मदद से सुरक्षा कवच तैयार करेगा। यह निर्णय मंगलवार को आईआईटी कानपुर में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के दौरे के समय लिया गया। उन्होंने संस्थान में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) व सी3आई हब की गतिविधियों को देखा। आईआईटी में विकसित अत्याधुनिक तकनीक, टूल्स, सिस्टम और उपकरणों की जानकारी प्राप्त की, जिनका उपयोग रक्षा क्षेत्र में किया जा सकता है।
विज्ञापन


संस्थान में आए नौसेना प्रमुख ने सी3आई हब में चल रहे नवाचार और अनुसंधान का अवलोकन किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि आईआईटी कानपुर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स और उन्नत इंजीनियरिंग समाधानों के माध्यम से डिफेंस फोर्सेज को सहयोग प्रदान कर रहा है। एडमिरल त्रिपाठी ने खास तौर पर उन तकनीकों और उपकरणों की जानकारी ली, जिनका प्रत्यक्ष उपयोग रक्षा कार्यों में किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस दौरान कोस्टल एरिया में दी जा रही साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा हुई। संस्थान के विशेषज्ञों ने समुद्री सीमाओं की डिजिटल सुरक्षा, बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में साइबर खतरों से निपटने के लिए विकसित तकनीकों की जानकारी नौसेना प्रमुख को दी। बताया गया कि आधुनिक साइबर निगरानी प्रणालियों और रियल-टाइम डेटा एनालिसिस के जरिये समुद्री सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि आईआईटी कानपुर और भारतीय नौसेना के बीच यह बैठक काफी लंबी और सार्थक रही, जिसमें भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं और संयुक्त परियोजनाओं पर गहन मंथन किया गया। चर्चा के दौरान सहमति बनी कि भारतीय नौसेना, आईआईटी कानपुर से तकनीकी मदद लेगी और निकट भविष्य में किसी बड़े संयुक्त प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed