फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Suicide, Mother said why was the daughter under stress, panel of three doctors did the post mortem

IIT Suicide: मां बोली- बेटी तनाव में क्यों थी...ऐसे जाने नहीं देते, तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

Thu, 21 Dec 2023 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Dec 2023 09:26 AM IST
सार

Kanpur News: अधिकारियों से मामले की जानकारी लेने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान मृतका की मां अनुपमा ने कहा कि बेटी ने आईआईटी से एमटेक करने के बाद पीएचडी किया था। बेटी ने अमेरिका और जापान में कई साल रहकर नौकरी की थी।

विज्ञापन
IIT Suicide, Mother said why was the daughter under stress, panel of three doctors did the post mortem
आईआईटी कानपुर की मृतका पल्लवी और रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आईआईटी कैंपस स्थित आवास में खुदकुशी करने वालीं आईआईटी की प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एक साल से मानसिक तनाव में थीं। मेरी होनहार बेटी तनाव में किसी बात को लेकर थी...अगर यह वह कभी हमें बता देती तो हम उसे ऐसे जाने नहीं देते।

विज्ञापन

यह बात बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची युवती की मां ने कही। वहीं, शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। उड़ीसा से कानपुर आए परिजनों ने देर शाम युवती का भैरोघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में बीएसबीई डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात पल्लवी चिल्का (34) उड़ीसा के कटक सीडीए सेक्टर की रहने वाली थीं।  तीन दिन पहले ही वह आईआईटी कैंपस में स्थित आरए टावर के दूसरे तल पर स्थित आवास में रहने आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवास में फंदा लगाकर पल्लवी ने दे दी जान
मंगलवार को पल्लवी ने इसी आवास में फंदा लगाकर जान दे दी थी। आईआईटी प्रशासन ने घटना की सूचना पल्लवी के परिजनों को दी थी। बुधवार की सुबह पल्लवी की मां अनुपमा, पिता मधुसूदन और भाई सत्य व्रत परिवार के कुछ लोगों के पहले आईआईटी पहुंचे।

अमेरिका और जापान में कई साल रहकर नौकरी की थी
अधिकारियों से मामले की जानकारी लेने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान मृतका की मां अनुपमा ने कहा कि बेटी ने आईआईटी से एमटेक करने के बाद पीएचडी किया था। बेटी ने अमेरिका और जापान में कई साल रहकर नौकरी की थी।

तनाव की वजह अनुपमा ने कभी नहीं बताई
वह एक साल से मानसिक तनाव में थी। तनाव की वजह अनुपमा ने कभी नहीं बताई। वहीं, शव का पोस्टमार्टम डॉ. स्वाति कटियार, डॉ. विनोद कटियार व डॉ. बसंत लाल के पैनल ने किया। बता दें, पल्लवी को एक अगस्त 2023 को आईआईटी कानपुर के प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनाती मिली थी।

पल्लवी चिल्का के निधन पर प्रशासन ने शोक व्यक्त किया
कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया की पल्लवी ने तीन दिन पहले ही आईआईटी कैंपस में बने आरए टावर में रहने आई थी। इसके पहले पल्लवी कैंपस के बाहर किराए के मकान में रहती थी। आईआईटी कानपुर में आत्महत्या करने वाली शोध स्टाफ सदस्य डॉ. पल्लवी चिल्का के निधन पर प्रशासन ने शोक व्यक्त किया है।

बायोइंजीनियरिंग विभाग में एक शोध स्टाफ सदस्य थीं पल्लवी
डॉ. पल्लवी बायोइंजीनियरिंग विभाग में एक शोध स्टाफ सदस्य थीं। वह अपने पोस्ट डॉक्टरल शोध को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान में शामिल हुईं थीं। आईआईटी प्रशासन ने बताया पुलिस की एक फोरेंसिक टीम ने मौत के कारण की जांच करने के लिए परिसर का दौरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed