फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT student fell in Ganga while trying to take selfie

कानपुर: सेल्फी लेने के चक्कर में बैराज घूमने गई आईआईटी की छात्रा गंगा में गिरी, गोताखोरों ने एक घंटे में खोजा शव

Sun, 28 Nov 2021 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Nov 2021 03:28 PM IST
सार

कानपुर आईआईटी की छात्रा सेजल जैन (20) पुत्री अनिल कुमार जैन गंगा बैराज पर सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा में गिर गईं। एक घंटे बाद गोताखोरों ने सेजल का शव खोज निकाला।

विज्ञापन
IIT student fell in Ganga while trying to take selfie
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गंगा बैराज पर शनिवार शाम दोस्तों संग घूमने गई आईआईटी छात्रा सेजल जैन (20) सेल्फी लेने के दौरान गंगा में डूब गई। वह गंगा बैराज के रैंप पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी। दोस्तों की चीख सुन मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला।

विज्ञापन


मूलरूप से राजस्थान, भीलवाड़ा के बदनौर निवासी सेजल आईआईटी में पृथ्वी विज्ञान विभाग में बैचलर ऑफ साइंस की सेकेंड ईयर की छात्रा थी। शनिवार शाम वह सात दोस्तों संग बैराज पर घूमने आई थी। बैराज पर गेट नंबर पांच के पास पहुंचने पर सेजल ने रेलिंग पार कर वॉटर गेज के पास रैंप पर सेल्फी लेने की बात कही।
विज्ञापन


दोस्तों ने उसे मना किया, लेकिन वह रेलिंग में लगा एक छोटा सा गेट खोलकर रैंप की ओर चली गई। प्रत्यक्षदर्शी दोस्तों के अनुसार सेल्फी लेते वक्त अचानक सेजल का पैर फिसला और वह संतुलन खोने से करीब 40 फीट नीचे गंगा में गिर कर डूब गई। दोस्तों में हड़कंप मच गया सभी मदद के लिए चीखने लगे। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी पर चार गोताखोरों को गंगा में उतारा, जिन्होंने सेजल को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। सूचना पर आईआईटी के सुरक्षा अधिकारी वेदांत सिक्का मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से उसे हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस में राजस्थान से सेजल के ताऊ सुमित जैन व भाई शुभम जैन कानपुर के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed