{"_id":"5d904c248ebc3e01586f02b7","slug":"iit-professor-charged-with-molesting-french-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच छात्रा से छेड़छाड़ में आईआईटी प्रोफेसर पर आरोप तय, अब बीओजी में कार्रवाई पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेंच छात्रा से छेड़छाड़ में आईआईटी प्रोफेसर पर आरोप तय, अब बीओजी में कार्रवाई पर होगा फैसला
Sun, 29 Sep 2019 11:51 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आईआईटी में फ्रेंच छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) ने जांच पूरी कर ली है। इसकी रिपोर्ट कमेटी ने संस्थान प्रशासन को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में प्रोफेसर पर लगे आरोप सही पाए गए हैं।
अब यही रिपोर्ट संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) में रखी जाएगी। इसके बाद बोर्ड प्रोफेसर को नोटिस जारी कर उनका पक्ष सुनेगी। आईसीसी ने करीब 60 पन्नों की रिपोर्ट में फ्रेंच छात्रा के आरोपों को लेकर जांच बिंदुओं को शामिल किया है।

प्रोफेसर के अधीन पढ़ाई करने वाली अन्य छात्र-छात्राओं के बयान भी रिपोर्ट में शामिल किए गए हैं। बताया जाता है कि इन सब बिंदुओं की जांच करने के बाद आईसीसी ने प्रोफेसर को दोषी ठहराया है।
ई-मेल से छात्रा से भी क्रॉस सवाल
आईसीसी ने जांच के दौरान कई बिंदुओं पर छात्रा से भी क्रास सवाल किए। चूंकि छात्रा वापस अपने देश जा चुकी थी, इसलिए उससे ई-मेल के जरिए संपर्क किया गया और उसके बयान दर्ज किए गए।