{"_id":"5d8b19528ebc3e013a3e3f69","slug":"iit-professor-accused-of-molesting-student-admitted-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के आरोपी आईआईटी प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती, इंस्टीट्यूट प्रशासन को मिला ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के आरोपी आईआईटी प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती, इंस्टीट्यूट प्रशासन को मिला ये निर्देश
Wed, 25 Sep 2019 03:42 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आईआईटी में फ्रेंच छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में फंसे सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनका इलाज शुरू हो चुका है। अभी तक उन्होंने संस्थान से छुट्टी ली थी।
उन्होंने मामले की जांच कर रही इंटर्नल कंप्लेंट्स कमेटी (आईसीसी) में मेडिकल रिपोर्ट भी लगाई थी। उधर मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने भी इंस्टीट्यूट प्रशासन को मामले में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच में कुछ दिन और लग जाए लेकिन हर बिंदु पर पुख्ता रिपोर्ट बननी चाहिए।

आईसीसी आईआईएससी बंगलूरू में एक प्रोफेसर पर छात्रा द्वारा लगाए गए यौन शोषण का आरोप के मामले को भी ध्यान में रखे है क्योंकि दो साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए संस्थान के बीओजी को निदेशक पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
जांच पूरी, रिपोर्ट संकलन शुरू
सूत्रों के मुताबिक आईसीसी ने जांच पूरी कर ली है। करीब 70 पन्नों की इस जांच रिपोर्ट को अब संकलित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी तक मंगलवार को रिपोर्ट इंस्टीट्यूट प्रशासन को सौंपी जानी थी लेकिन इसमें एक सप्ताह का समय अभी और लग सकता है।