फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur will provide fund of Rs 10 crore for part of e-committees startup

ई-समिट का बनिए हिस्सा, स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ का फंड देगा आईआईटी कानपुर 

Tue, 31 Jul 2018 10:58 PM IST
हिमांशु मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
IIT Kanpur will provide fund of Rs 10 crore for part of e-committees startup
विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी, विजेताओं को दिए जाएंगे 50 लाख रुपये तक के पुरस्कार
आईआईटी कानपुर के स्टूडेंट जिमखाना ने बिजनेस फेस्टिवल ई-समिट-2018, स्पोर्ट्स फेस्टिवल उद्घोष-18 और कल्चरल फेस्टिवल अंतराग्नि-18 का शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया। सबसे पहले 24 से 26 अगस्त के बीच ई-समिट का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इस बार आईआईटी प्रशासन ने ई-समिट को यूपी इंवेस्टर्स समिट की तर्ज पर कराने का फैसला लिया है। इसके जरिये स्टार्टअप कंपनियों को बढ़ावा दिया जाएगा और उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार फंडिंग दी जाएगी। इंस्टीट्यूट का प्लान है कि करीब दस करोड़ रुपये इस ई-समिट के जरिये विभिन्न स्टार्टअप में निवेश कराए जाएं। इसके अलावा इंस्टीट्यूट के विकास के लिए पूर्व छात्रों से भी निवेश कराने का प्लान है। समिट में आने वाली हस्तियों की सूची तैयार होनी शुरू हो चुकी है। जल्द ही इनका एलान कर दिया जाएगा। ई-समिट आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ई-समिट की विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन www.ecelliitk.org/upstart18 पर करा सकते हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं में करीब 50 लाख रुपये तक के प्राइज दिए जाएंगे। अलग-अलग प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग धनराशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


 

ये प्रतियोगिताएं भी होंगी

IIT Kanpur will provide fund of Rs 10 crore for part of e-committees startup
यूपी इंवेस्टर्स समिट की तर्ज पर बड़ी कंपनियों से स्टार्टअप में कराया जाएगा निवेश
पिच योर प्रोडक्ट : स्टार्टअप के लिए अगर आपके पास आइडिया है तो उसे सच साबित करने का मौका दिया जाएगा।
स्टॉक द स्टॉक : लाइव स्टॉक ट्रेडिंग कॉम्पटिशन जिसमें आपको वर्चुअल मनी और स्टॉक प्रोवाइड कराए जाएंगे।
डिक्रीप्ट : मार्केट के हालात को आप कितना समझ रहे हैं और उससे जुड़ीं समस्याओं से कैसे निपटते हैं, इसका भी लाइव टेस्ट होगा।
बिजनेस बिज : अगर आपको लगता है कि आप बिजनेस, मार्केट, बिज को समझते हैं तो आप इस क्विज का हिस्सा बन सकते हैं।
अपस्टार्ट बिज : अगर आप अपने स्टार्टअप को और अधिक बढ़ाने की ख्वाहिश रखते हैं तो यह इवेंट आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। फेस टू फेस स्क्रीनिंग के कई राउंड्स से निकले फाइनलिस्ट्स को देश और दुनिया के बड़े इंवेस्टर्स के सामने अपना आइडिया प्रजेंट करने का मौका दिया जाएगा।
अपस्टार्ट सोचा : सोशल सेक्टर में अच्छा स्टार्टअप आइडिया देने वालों के लिए यह प्रतियोगिता बेहद खास है।

चार अक्तूबर से उद्घोष-18, कई खिलाड़ी जुटेंगे
चार अक्तूबर से सात अक्तूबर तक कैंपस में स्पोर्ट्स फेस्टिवल उद्घोष-18 का आयोजन होगा। इसमें देशभर के कई कॉलेजों से छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए कैंपस पहुंचेंगे। दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी फेस्टिवल में शामिल होंगे। इनके नाम का अभी एलान नहीं हुआ है।

अंतराग्नि में आएंगी बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई हस्तियां
कल्चरल फेस्टिवल अंतराग्नि-18 का आयोजन 25 से 28 अक्तूबर तक होगा। इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। अंतराग्नि टीम के अनुसार जल्द ही सभी के नामों का एलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed