{"_id":"5d774a198ebc3e0149508b6e","slug":"iit-kanpur-senior-professor-accused-of-molesting-france-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर पर फ्रांस की छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर पर फ्रांस की छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरू
Tue, 10 Sep 2019 12:37 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर पर विदेशी छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा ने संस्थान के वूमेन सेल में इसकी शिकायत की है। शिकयत मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छात्रा आईआईटी में फॉरेन एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत शोध कार्य के लिए आई थी। छात्रा मूल रूप से फ्रांस की रहने वाली है। छात्रा वरिष्ठ प्रोफेसर के अंडर में पढ़ रही थी। छात्रा ने रविवार को वूमेन सेल में वरिष्ठ प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की है।
विज्ञापन
आईआईटी प्रशासन ने मामले को संज्ञान लेते हुए आरोपित वरिष्ठ प्रोफेसर को संबंधित शिक्षण कार्य से हटा दिया है। आइआइटी प्रशासन ने आंतरिक जांच कमेटी की सिफारिश पर ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन