फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur prepared suicide drone it will be ready after six months trial

Suicide Drone: आईआईटी कानपुर ने तैयार किया आत्मघाती ड्रोन, छह महीने के ट्रायल के बाद हो जाएगा तैयार

Mon, 10 Jul 2023 09:50 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 09:50 PM IST
सार

यह आत्मघाती ड्रोन भारतीय सीमा से 100 किमी की दूरी तय कर वार करेगा। 100 किलोमीटर पहुंचने में इसे 40 मिनट का समय लगेगा।

विज्ञापन
IIT Kanpur prepared suicide drone it will be ready after six months trial
आईआईटी कानपुर ने बनाया आत्मघाती ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुश्मनों की खोजखबर की जानकारी देने वाले ड्रोन के सफल संचालन के बाद अब आईआईटी कानपुर ने आत्मघाती ड्रोन तैयार किया है। यह ड्रोन दुश्मन के ठिकाने पर जाकर खुद ही फट जाएगा। जीपीएस ब्लॉक होने की स्थिति में भी एआई की मदद से यह ड्रोन लोकेशन को तलाश कर वहां विस्फोट कर देगा। ड्रोन छह महीने के ट्रायल के बाद पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

यह आत्मघाती ड्रोन भारतीय सीमा से 100 किमी की दूरी तय कर वार करेगा। 100 किलोमीटर पहुंचने में इसे 40 मिनट का समय लगेगा। आईआईटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सुब्रमण्यम सडरेला और उनकी टीम ने इसे विकसित किया है। डॉ. सडरेला ने बताया कि रडार में न आने के लिए इसमें स्टेल्ड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। दो मीटर लंबा फोल्डेबल फिक्स्ड विंग वाला ड्रोन है। 14 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सडरेला ने बताया कि यह ड्रोन एआई तकनीक पर काम करेगा। इसमें विंग में कैमरे और सेंसर लगे हैं। एआई तकनीक की मदद से यह ड्रोन जीपीएस ब्लॉक होने के बाद भी टॉरगेट को तबाह कर देगा।
विज्ञापन

बेस स्टेशन से होगा कंट्रोल
ड्रोन सेना के लिए सबसे बड़ी ताकत बनने वाला है। यह ड्रोन अल्गोरिदम के हिसाब से चलता है। मतलब, यह खुद भी फैसला ले सकेगा और इसे बेस स्टेशन से रिमोट से भी नियंत्रित किया जा सकता है। ड्रोन निर्धारित टारगेट से सिर्फ दो मीटर ही भटक सकता है। यह दिन के साथ रात में भी उड़ान भरने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed