{"_id":"5d7e5d1c8ebc3e93d02846ff","slug":"iit-kanpur-out-of-the-list-of-world-top-600-institutions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर वर्ल्ड टॉप-600 संस्थानों की सूची से बाहर, टाइम्स हायर रैंकिंग 2020 में गिरा स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर वर्ल्ड टॉप-600 संस्थानों की सूची से बाहर, टाइम्स हायर रैंकिंग 2020 में गिरा स्तर
Mon, 16 Sep 2019 01:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर को बड़ा झटका लगा है। संस्थान का नाम टाइम्स हायर एजुकेशन 2020 की वर्ल्ड टॉप-600 संस्थानों की सूची से बाहर हो गया। बीते गुरुवार को टाइम्स ने 2020 की रैंकिंग जारी की थी। इसमें आईआईटी कानपुर को टॉप- 601-800 की सूची में शामिल किया गया है जबकि पिछले साल टॉप-600 में इसका नाम था।
हालांकि संस्थान में इंडस्ट्री इनकम के मामले में जबरदस्त सुधार हुआ है। इस बार इंस्टीट्यूट को इस कैटेगरी में 94.3 प्वाइंट दिए गए हैं जबकि पिछले बार इसमें 68.5 प्वाइंट मिले थे। टीचिंग में 37.8, रिसर्च में 24.5 और इंडस्ट्री आउटलुक में 18.8 प्वाइंट मिले हैं। सूची में 92 देशों के कुल 1300 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया था। बता दें कि एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 में आईआईटी 82वें स्थान पर है।

इन संस्थानों को मिली टॉप-600 में जगह
टाइम्स की टॉप-600 विश्वविद्यालयों की सूची में आईआईएससी बंगलूरू, आईआईटी रोपड़, आईआईटी इंदौर, आईआईटी बांबे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी गांधीनगर को शामिल किया गया है। इसमें पहली बार आईआईटी गांधीनगर ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। इसके निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन आईआईटी कानपुर के ही प्रोफेसर हैं।
अपने आईआईटी का वर्ल्ड रैंकिंग में पिछले छह सालों का रिकॉर्ड
वर्ष रैंक
2014 351-400
2016 501-600
2017 401-500
2018 501-600
2019 501-600
2020 601-800
कोर की रैंकिंग
कोर रैंक
इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी 251-300
फिजिकल साइंस 501-600
कंप्यूटर साइंस 251-300
इमर्जिंग इकोनॉमिक्स 46