{"_id":"5dd5bfa18ebc3e54e0372868","slug":"iit-kanpur-made-fuel-quantifier-device-it-will-now-be-very-easy-to-catch-petrol-theft-in-pump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कितना पेट्रोल गया टंकी में, मोबाइल पर आएगा नोटिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितना पेट्रोल गया टंकी में, मोबाइल पर आएगा नोटिफिकेशन
Thu, 21 Nov 2019 04:05 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम पेट्रोल पंपों पर होने वाली घटतौली से निपटने के लिए आईआईटी के छात्रों ने एक ऐसा उपकरण बनाया है, जो यह बताएगा कि वाहन की टंकी में कितना पेट्रोल गया। इसका नोटीफिकेशन मोबाइल पर आ जाएगा। आईआईटी के छात्रों ने प्रोफेसर नचिकेता तिवारी की मार्गदर्शन में इस फ्यूल क्वांटीफायर डिवाइस को बनाया है।
पेट्रोल पंप वालों की चोरी को पकड़ना अब बेहद आसान होगा। आईआईटी के प्रोफेसर नचिकेता ने बताया कि फ्यूल क्वांटीफायर डिवाइस किसी भी कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, स्कूटी में लग सकता है। खास बात यह है कि इस डिवाइस को लगाने के लिए वाहन में कोई परिवर्तन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पेट्रोल टैंक में ही इस डिवाइस को फिट कर दिया जाएगा, जिसकी मदद से यह पता चल जाएगा कि कितना पेट्रोल गाड़ी के भीतर गया। उसका नोटिफिकेशन मोबाइल पर आ जाएगा। इससे ग्राहक पेट्रोल पंप पर लगे मीटर और मोबाइल में आए डाटा को मैच कर सकते हैं। यह डिवाइस ब्लूटूथ से कनेक्ट होगी, जिसकी वजह से नोटीफिकेशन मोबाइल पर मिलेंगे।
प्रो. नचिकेता ने बताया कि उनकी गाइडेंस में पीएचडी, एमटेक के छात्रों ने यह डिवाइस बनाया है। इसे बनाने में करीब आठ महीने का समय लगा है। इसके पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया गया है। जल्द ही यह मार्केट में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत बहुत अधिक नहीं होगी।