{"_id":"60c26c38604dc056ed5a96e0","slug":"iit-kanpur-got-277th-rank-across-the-world-improved-significantly-compared-to-last-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्यूएस रैंकिंग: दुनिया भर में आईआईटी कानपुर को मिली 277वीं रैंक, पिछले साल के मुकाबले काफी हुआ सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यूएस रैंकिंग: दुनिया भर में आईआईटी कानपुर को मिली 277वीं रैंक, पिछले साल के मुकाबले काफी हुआ सुधार
Fri, 11 Jun 2021 01:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:18 AM IST
सार
दुनिया भर में परचम लहराने वाले आईआईटी कानपुर को क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 277 स्थान मिला है। पिछले साल 350 वीं रैंक पाने वाले आईआईटी कानपुर की देश में भी रैंक सुधरी है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा, शोध और स्टार्टअप के मामले में दुनिया भर में परचम लहराने वाले आईआईटी कानपुर को क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 277 स्थान मिला है। पिछले साल 350 वीं रैंक पाने वाले आईआईटी कानपुर की देश में भी रैंक सुधरी है।
पिछले साल इसकी छठवीं रैंकिंग थी, लेकिन इस बार आईआईटी पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। क्वेकक्योरिली साइमंड्स ग्लोबल हायर एजूकेशन हर वर्ष क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग जारी करता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा हायर एजूकेशन नेटवर्क है।
शैक्षणिक गतिविधियां, शोध कार्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और छात्र शिक्षक अनुपात के आधार पर संस्थानों की क्यूएस रैंकिंग जारी होती है। आईआईटी कानपुर शोध कार्य, स्टार्टअप, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन करता रहता है।

कोरोना महामारी के दौरान आईआईटी कानपुर ने देश को तकनीक रूप से समृद्ध किया और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। तभी इस बार पिछले साल के मुकाबले आईआईटी कानपुर को 73 रैंक की उछाल मिली है। 350 रैंक से सीधे से 277 रैंक मिली है।
वहीं, हर साल की तरह इस बार भी क्यू एस इंडिया रैंकिंग में आईआईटी मुंबई को पहला स्थान मिला है। आईआईटी खड़कपुर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी रुड़की भी आईआईटी कानपुर से पिछड़ गए हैं। संस्थान की इस उपलब्धि पर निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर ने सभी को बधाई दी हैं।
देश के संस्थान और विश्वविद्यालयों की विश्ववार रैंकिंग
संस्थान/विश्वविद्यालय रैंकिंग
आईआईटी मुंबई 177
आईआईटी दिल्ली 185
आईआईएससी बंगलूरू 186
आईआईटी मद्रास 255
आईआईटी कानपुर 277
आईआईटी खड़गपुर 280
आईआईटी गुवाहाटी 395
आईआईटी रुड़की 400