{"_id":"5808439d4f1c1b434b703e3e","slug":"iit-kanpur-antragni-todays-impressive-debut-color-of-joy-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर में आज से अंतराग्नि का शानदार आगाज, बिखरेंगे खुशी के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर में आज से अंतराग्नि का शानदार आगाज, बिखरेंगे खुशी के रंग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी में 23 अक्टूबर तक रहेगी धूम
आईआईटी के कल्चरल फेस्ट ‘अंतराग्नि 2016’ का आगाज गुरुवार को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टूडेंटों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। देश के अलग-अलग राज्यों के 2000 स्टूडेंटों को आना है। सबके रहने, खाने का इंतजाम आईआईटी कैंपस में है। शानदार फेस्ट का मीडिया पार्टनर प्रमुख हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ है। अंतराग्नि की थीम यूज ऑफ ब्लिस (खुशी के रंग) है। यह फेस्ट 20, 21, 22 और 23 अक्तूबर को होगा। अंतिम दिन बॉलीवुड फेम अदनान सामी रंग जमाएंगे। ऋतंभरा फैशन शो का रंग भी जमेगा। इसमें एनआईटी, निफ्ट सहित तमाम फैशन इंस्टीट्यूट की 11 टीमें हिस्सा लेंगी। निर्णायक मंडल में फिल्म अभिनेता जायद खान, मॉडल नवेली देशमुख और अनुकृति को शामिल किया गया है।
बेल्जियम के कलाकारों की परफारमेंस
ओपनिंग नाइट में बेल्जियम के कलाकारों की परफारमेंस होगी। रॉक बैंड का रंग जमेगा। यह कार्यक्रम रात 10 बजे ग्राउंड में होना है।
कानून व्यवस्था पर बोलेेंगे जस्टिस मार्कंडेय काटजू
अंतराग्नि में शिरकत करने आ रहे सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस मार्कंडेय काटजू देश की कानून व्यवस्था पर बात करेंगे। वह स्टूडेंटों के सवालों का जवाब भी देंगे। रिटायर मेजर जनरल जीडी बक्शी सेना की ताकत बताएंगे। संदेश देेंगे कि भारत की सेना किसी भी देश में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने में सक्षम है। इन सबका कार्यक्रम 21 अक्तूबर को होगा।
अंतराग्नि में आज
शाम 6:30 बजे से रात 11:59 बजे तक : डायरेक्टर उद्घाटन करेंगे। क्लासिकल नाइट, क्रिएटिव राइटिंग, क्रिएटिव फोटोग्राफी, ऋतंभरा फैशन शो का पहला चरण और इनफारमल फन जोन।