{"_id":"624fcaea1c88fd699305964c","slug":"iit-kanpur-antragni-21-bred-bull-tour-and-sunidhi-chouhan-performance-will-be-attraction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी अंतराग्नि 21: तीन दिन चलेगा जश्न, रेड बुल टूर बस होगी आकर्षण, सुनिधि के गीतों पर झूमेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी अंतराग्नि 21: तीन दिन चलेगा जश्न, रेड बुल टूर बस होगी आकर्षण, सुनिधि के गीतों पर झूमेंगे छात्र
Fri, 08 Apr 2022 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:11 AM IST
सार
देश में चर्चित कानपुर आईआईटी का सालाना उत्सव अंतराग्नि शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह अंतराग्नि का 56वां संस्करण हैं, जो तीन दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी कानपुर में शुक्रवार से एशिया के सबसे बड़े फेस्ट अंतराग्नि की शुरूआत होने जा रही है। इस तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट में ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रम होंगे। 56वें संस्करण में रेड बुल ऑफ द रूफ टूर बस और बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
56वें संस्करण में प्रो नाइट्स और कल्चरल नाइट के कार्यक्रम ऑफलाइन होंगे, शेष प्रतियोगिताएं ऑनलाइन ही होंगी। रेड बुल टूर बस आकर्षण का केंद्र बनेगी। वहीं, सुनिधि के गीतों पर छात्र झूमेंगे। अंतराग्नि का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन
इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश कुमार अवस्थी करेंगे। पहले दिन नट राधाकृष्ण और वी अनंत नार्गेश्वरन इंडिया इंस्पायर्ड कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तु तियां देंगी। वहीं, एलुमनी इंस्पायर्ड इवेंट में नीलकंठ मिश्रा, डॉ. महेश गुप्ता, हेमंत जालान और पुष्कर मिश्रा अपने विचारों से छात्रों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
कोरोना की वजह से अक्टूबर 2021 में कार्यक्रम न होने पर इसका आयोजन अप्रैल में किया जा रहा है। टैलेंट फिएस्टा कार्यक्रम में संदीप सिंह, अजय रावत और जयंती जोशी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। फैशन शो ऋतंभरा हो या टॉक शो या फिर अन्य प्रतियोगिताएं ऑनलाइन ही होंगी। इसमें देशभर के कई संस्थान हिस्सा लेंगे। प्रो-नाइट्स ऑफलाइन होगा, इसमें केवल संस्थान के छात्रों को ही अनुमति मिलेगी। जबकि बाकी छात्र ऑनलाइन जुड़ेंगे।
नौ रेडबुल टूर बस, 10 को झुमाएंगी सुनिधि
आईआईटी के छात्रों को 10 अप्रैल को सुनिधि अपने गीतों से झुमाएंगी। वहीं, 9 अप्रैल को रेडबुल टूर बस आएगी। टूर बस के साथ डीजे रित्विज भी रहेंगे। वहीं, डायरेक्टर कट में फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर, पुनीत सिरा छात्रों के सवालों का जवाब देंगे।
जुड़ेंगे इंटरनेशनल कलाकार
कार्यक्रम में इंटरनेशनल कलाकार जैसे ब्रेंडन पील, चांगो स्पासियक, एकाटेरिना, मैक्सी पाचेकोय जैसे कलाकार शामिल होंगे।
नौ रेडबुल टूर बस, 10 को झुमाएंगी सुनिधि
आईआईटी के छात्रों को 10 अप्रैल को सुनिधि अपने गीतों से झुमाएंगी। वहीं, 9 अप्रैल को रेडबुल टूर बस आएगी। टूर बस के साथ डीजे रित्विज भी रहेंगे। वहीं, डायरेक्टर कट में फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर, पुनीत सिरा छात्रों के सवालों का जवाब देंगे।
जुड़ेंगे इंटरनेशनल कलाकार
कार्यक्रम में इंटरनेशनल कलाकार जैसे ब्रेंडन पील, चांगो स्पासियक, एकाटेरिना, मैक्सी पाचेकोय जैसे कलाकार शामिल होंगे।