{"_id":"624946e7a9173b099170ff70","slug":"iit-kanpur-annual-sports-fest-iit-kanpur-udghosh-talent-shown-in-various-sports-competitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर: स्पोर्ट्स फेस्ट उद्घोष में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा, स्टैंडअप कॉमेडियन ने जमकर हंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर: स्पोर्ट्स फेस्ट उद्घोष में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा, स्टैंडअप कॉमेडियन ने जमकर हंसाया
Sun, 03 Apr 2022 12:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:34 PM IST
सार
आईआईटी कानपुर के एनुअल स्पोर्ट्स फेस्ट उद्घोष में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने ऑनलाइन सत्र में देशभर से आए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। वहीं, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही स्टैंडअप कॉमेडियन परविंदर सिंह ने आईआईटियंस को जमकर हंसाया।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईआईटी में चल रहे स्पोर्ट्स फेस्ट उद्घोष में शनिवार को देश भर से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के ऑनलाइन सत्र से हुई। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ियों को बारीकियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद पैरा ओलंपियन शरद कुमार ने खिलाड़ियों से कहा कि लक्ष्य को निर्धारित करके काम करने से सफलता जरूर मिलेगी। 53 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाली संगीता बहल bने कहा कि काम कोई भी कठिन नहीं होता है। बस करने की इच्छा और लगन होनी चाहिए। इसके बाद फुटबॉल खिलाड़ी आरिश अंसारी ने फ्रीस्टाइल फुटबॉल का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।रात में स्टैंडअप कॉमेडियन परविंदर सिंह ने आईआईटियंस को गुदगुदाया।
विज्ञापन
शनिवार को उद्घोष फेस्ट में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, स्क्वैश, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, भारोत्तोलन, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन का आयोजन क़ई स्थानों और मैदानों में हुआ। लाइव स्कोरिंग और अपडेट कैंपस में सभी के लिए उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन