फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit jee entrance exam date 2019 news

जेईई एडवांस अब 27 मई को, चुनाव के चलते बढ़ी तारीख, आईआईटी रुड़की ने जारी किया संशोधित शेड्यूल

Tue, 19 Mar 2019 11:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
iit jee entrance exam date 2019 news
डेमो - फोटो : गूगल
देशभर के आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाला ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस अब 27 मई को होगा। पहले यह एग्जाम 19 मई को दो पालियों में होना था। लोकसभा चुनाव के चलते इसकी तारीख बढ़ाई गई है। आईआईटी रुड़की ने संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जेईई एडवांस इस बार आईआईटी रुड़की करा रही है। 19 मई को परीक्षा होनी थी। लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद पता चला कि 19 मई को ही वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर समेत यूपी की 13 सीटों, बिहार की आठ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन, केरल की आठ, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट पर चुनाव होना है।
विज्ञापन


ऐसे में परीक्षा कराना संभव नहीं है। ‘अमर उजाला’ ने 13 मार्च के अंक में इस समस्या को उठाया भी था। इससे पहले जेईई मेन की तिथि में परिवर्तन हो चुका है। जेईई मेन 7,8, 9, 10 और 12 अप्रैल को होना है। पहले यह परीक्षा 8 और 20 अप्रैल को होनी थी। जेईई मेन क्वालीफाई करने वाले टॉप 2.24 लाख छात्र-छात्राओं को जेईई एडवांस देने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

72 प्रतिशत अभ्यर्थी दोबारा देंगे जेईई मेन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन-1 दे चुके छात्रों में करीब 72 प्रतिशत अप्रैल में होने वाले जेईई मेन-2 में भी शामिल होंगे। इसके लिए कुल 9.34 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। परीक्षा के बाद एनटीए की तरफ से दोनों परीक्षाओं के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। फाइनल रिजल्ट अप्रैल में ही जारी करने की तैयारी है।

आज से जारी होंगे एडमिट कार्ड
जेईई मेन के लिए 20 मार्च को एनटीए की तरफ से ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। छात्र-छात्राएं अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए इसे एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed