फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT BTech in Management course starts, changes will be made in the third year

Kanpur News: आईआईटी बीटेक इन मैनेजमेंट का कोर्स शुरू, तीसरे साल में होगा बदलाव

Tue, 06 May 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
IIT BTech in Management course starts, changes will be made in the third year
आईआईटी कानपुर में बीटेक इन मैनेजमेंट कोर्स और बीएस इन मैनेजमेंट डिग्री कोर्स की शुरुआत होगी। बीटेक दो साल पूरा कर चुके छात्र तीसरे साल में अपने कोर्स में बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद चार साल का कोर्स करने के बाद छात्र बीटेक इन मैनेजमेंट या बीएस इन मैनेजमेंट की डिग्री ले सकेंगे। आईआईटी में यह व्यवस्था इसी साल से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में सत्र 2025-26 से इन दो नए कोर्स की शुरुआत होगी। बीटेक इन मैनेजमेंट और बीएस इन मैनेजमेंट कोर्स में 50 सीटों पर दाखिला होगा। बीटेक छात्रों के बीच मैनेजमेंट को लेकर बढ़ती डिमांड के मद्देनजर इस कोर्स की शुरुआत की गई है। कोर्स में शामिल होने का मौका केवल तीसरे साल के छात्रों को मिलेगा। इसके लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। जिसमें उत्तीर्ण होने के बाद ही छात्र कोर्स में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

जेईई एडवांस के बाद बीटेक या बीएस कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों दो साल किसी अन्य ब्रांच में पढ़ाई करने के बाद तीसरे साल में बीटेक-बीएस इन मैनेजमेंट में प्रवेश ले सकेंगे। आईआईटी प्रशासन ने इस साल से 50 सीटों पर इसकी शुरूआत की है, इसमें 400 छात्रों ने रुचि दिखाई है। आईआईटी मैनेजमेंट हेड प्रो. बीवी फणी ने कहा कि जेईई एडवांस की रैंक के आधार पर जब छात्र बीटेक या बीएस में प्रवेश लेता है तो उसका लक्ष्य अलग होता है, लेकिन जैसे जैसे वह संस्थान में पढ़ता है और अन्य विषय एक्सप्लोर करता है तो उसमें बदलाव आते हैं। यही वजह है कि कंप्यूटर, आईटी जैसी ब्रांच के पीछे भागने वाले छात्र मैनेजमेंट कोर्स को भी महत्व देने लगते हैं। छात्रों की मांग पर ही पहली बार बीटेक और बीएस मैनेजमेंट की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. फणी कहते हैं कि 50 सीटों के लिए 400 एप्लीकेशन हैं। दो साल छात्र ने किसी भी स्ट्रीम में पढ़ाई की हो वह मैनेजमेंट के लिए आवेदन कर सकता है। दो साल का मैनेजमेंट का कोर्स करने बाद उसको बीटेक इन मैनेजमेंट की डिग्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीटेक के साथ एमबीए का ड्युअल डिग्री कोर्स काफी समय से चल रहा है। तीसरे साल में छात्र को प्रवेश परीक्षा देनी होगी, यह मौका एक बार केवल बीटेक तृतीय वर्ष के बच्चों को मिलेगा। छात्र चाहे तो बीटेक इन मैनेजमेंट का कोर्स चौथे साल से कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा में जिन छात्रों का चयन नहीं वह अपनी पहले की ब्रांच से बीटेक कर सकेंगे। संस्थान में ड्यूल डिग्री के कोर्स संचालित किए जाते हैं। बीटेक-एमटेक ड्यूल डिग्री, बीटेक एमबीए डुअल डिग्री के कोर्स चलते हैं। इसमें छात्रों को तीसरे साल तक छह माइनर कोर्स कर लेते हैं, जिसके बाद एक साल का परास्नातक होता है। ऐसे कई छात्र हैं जो ड्यूल डिग्री को अपनाते हैं और अपना परास्नातक पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि बीटेक इन मैनेजमेंट और बीएस इन मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एमबीए ड्यूल डिग्री कोर्स भी है। यह छात्र एक साल में अपना एमबीए पूरा कर सकेंगे। प्रो. फणी ने कहा कि बीटेक इन मैनेजमेंट कोर्स की काफी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed