फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIA's Role in Industrial Development: District Magistrate

औद्योगिक विकास में आईआईए की भूमिका : जिलाधिकारी

Sun, 12 Jul 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 12 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
IIA's Role in Industrial Development: District Magistrate
रनियां। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) चैप्टर की नई कार्यकारिणी का इंस्टॉलेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को रायपुर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा औद्योगिक विकास में आईआईए की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि औद्योगिक विकास में आईआईए की अहम भूमिका है। आईआईए को इस मुकाम तक पहुंचाने में पूर्व की दो पीढ़ियों के उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने उद्यमियों से अपने श्रमिकों का सम्मान और उनकी समस्याओं का ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि सबसे निचले स्तर का कर्मचारी भी किसी भी उद्योग की सफलता में समान रूप से महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों की मूलभूत समस्याएं जैसे सड़क, बिजली, पानी और आधारभूत ढांचे पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि संवाद से ही समाधान निकलता है। उन्होंने कानपुर देहात चैप्टर के नवनियुक्त चेयरमैन राजीव अग्रवाल, सचिव सचिन गर्ग, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, चेयरमैन राजीव माहेश्वरी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कनोडिया सहित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नवनियुक्त चैप्टर चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि ओडीओपी एवं ओडीओसी के अंतर्गत प्लास्टिक, खाद्य उत्पाद तथा अन्य उद्योगों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उद्यमियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनका समाधान कराया जाएगा। साथ ही उद्योग विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की औद्योगिक योजनाओं की जानकारी उद्यमियों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मंडलीय सचिव रोहित बृजपुरिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया। यहां मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, तरुण खेत्रपाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, आलोक जैन, पूर्व चैप्टर चेयरमैन पीयूष जैन, मंडलीय अध्यक्ष दिनेश बरसिया, मंडलीय सचिव रोहित बृजपुरिया, राष्ट्रीय सचिव राजीव शर्मा, सुनील पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed