फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ignoring the Kovid protocol in the exhibition

प्रदर्शनी में कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी

Mon, 06 Sep 2021 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the Kovid protocol in the exhibition
पुखरायां। कस्बे के डिग्री कॉलेज मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी में कोविड नियमों की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं नाइट कर्फ्यू का भी पालन नहीं हो रहा है। आलम यह है प्रदर्शनी की भीड़ के चलते मेन रोड से निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं फुटपाथ पर बल्ली लगाकर अतिक्रमण किया है।
विज्ञापन

पुखरायां के आरएसजीयू पीजी कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें शाम से भीड़ जुटना शुरू होती है। यहां देर रात तक लोग खरीदारी करते रहते हैं। प्रदर्शनी मैदान में सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं होता है। जहां लोग बिना मास्क घूमते रहते हैं। कस्बे के बलराम सिंह, प्रवेश कुमार, मोहम्मद आरिफ, ब्रजेश सिंह ने बताया कि शाम को प्रदर्शनी में भीड़ अधिक हो जाती है।
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं किया जाता है। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि रात 10 बजे से लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। जिसके लिए समय सीमा प्रदर्शनी संचालक को बता दी गई है। कोविड नियमों का पालन भी सख्ती से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान ने बताया कि स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सजग रहने की जरूरत है। अभी कोरोना की तीसरी लहर आने के संकेत दिए जा रहे हैं। जहां लोग एकत्रित हो रहें हैं वहां विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने पर जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed