फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Iftikharuddin case: IAS was annoyed on the question of calling a non-religious deity as Islamic

इफ्तिखारुद्दीन प्रकरण: गैर धर्म के देवता को इस्लामिक बताने के सवाल पर खीज गए आईएएस, कहा जो सच है वही लिखा

Sat, 09 Oct 2021 12:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Oct 2021 12:29 PM IST
सार

एसआईटी अध्यक्ष डीजी सीबीसीआईडी जीएल मीणा व एडीजी जोन कानपुर भानु भास्कर की निगरानी में प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने गुरुवार को आईएएस मो. इफ्तिखारुद्दीन से लखनऊ स्थित सीबीसीआईडी मुख्यालय में पूछताछ शुरू की थी।

विज्ञापन
Iftikharuddin case: IAS was annoyed on the question of calling a non-religious deity as Islamic
मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन का वायरल वीडियो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सरकारी आवास पर तकरीर आयोजित कर कट्टरता फैलाने के आरोपों से घिरे वरिष्ठ आईएएस मो. इफ्तिखारुद्दीन ने एसआईटी के कई सवालों का अपने तर्कों में जवाब दिया। इस दौरान एसआईटी ने जब उनसे उनकी एक किताब में गैर धर्म के देवता को इस्लामिक लिखने के संबंध में सवाल किए गए तो वह खीज से गए।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में वह लिखी गई बातों को सही ठहराने की कोशिश करते रहे। गुरुवार को उनसे पूछताछ का सिलसिला देर रात तक जारी रहा था। कुल करीब 11 घंटे तक पूछताछ की गई थी। एसआईटी अध्यक्ष डीजी सीबीसीआईडी जीएल मीणा व एडीजी जोन कानपुर भानु भास्कर की निगरानी में प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने गुरुवार को आईएएस मो. इफ्तिखारुद्दीन से लखनऊ स्थित सीबीसीआईडी मुख्यालय में पूछताछ शुरू की थी।
विज्ञापन


 

Iftikharuddin case: IAS was annoyed on the question of calling a non-religious deity as Islamic
मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन,आईएएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे आईएएस दफ्तर के अंदर पहुंचे थे। उनके साथ मौजूद दो अन्य परिजनों को दूसरे कमरे में बैठाने के बाद एसआईटी ने देर रात तक उनसे पूछताछ की। एसआईटी के हाथ लगे 65 वीडियो उनके सामने रख कर सवाल जवाब किए गए थे। इसके साथ ही बीच में कुछ देर का रेस्ट लेने के बाद दोबारा पूछताछ शुरू हुई। इस बार एसआईटी ने उनकी लिखी हुई किताबें (शुद्ध धर्म, उपासना तथा नमन और शुद्ध भक्ति) उनके सामने रखीं।

130 विवादित बिंदुओं की तैयार की अलग फाइल 
इफ्तिखारुद्दीन की लिखी इन किताबों से एसआईटी ने 130 से अधिक विवादित बिंदुओं को चिह्नित कर उनकी अलग से फाइल तैयार की है। जिसे आईएएस के समक्ष रख सवाल किए गए। बिंदुओं को लेकर उनकी सोच पूछी गई। हालांकि, सभी बिंदुओं पर आईएएस ने अपने तर्क रखे। एक बिंदु में एक गैर धर्म के देवता को इस्लामी बताए जाने के सवाल पर कुछ बेचैन हुए फिर कहा ‘जो लिखा है वही सही है’।

सवाल-जवाब की कराई गई वीडियोग्राफी
एसआईटी सूत्रों के अनुसार आईएएस से सवाल जवाब की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। इन वीडियो को इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के रूप में शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, टीम अपनी जांच पड़ताल के अंतिम चरण से गुजर रही है। अभी तक की पूछताछ में वरिष्ठ आईएएस अपने ऊपर सभी आरोपों को सिरे से नकारते नजर आए हैं। वहीं, एसआईटी रविवार तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed