फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If you have an idea for startup then read this news

अगर आपके पास भी है स्टार्टअप आइडिया तो मिलेंगी ये सुविधाएं, जरूर पढ़ें खबर

Thu, 23 Aug 2018 06:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 06:28 PM IST
सार

- आईआईटी कानपुर में कल से शुरू होने जा रही ई-समिट
- देश और दुनिया के कई बड़े निवेशक होंगे शामिल
- बिजनेस क्विज सहित कई प्रतियोगिताएं भी होंगी, मिलेंगे लाखों के इनाम
- www.ecelliitk.org/esummit18 पर कराएं रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
If you have an idea for startup then read this news
डेमो पिक

विस्तार

यदि आप खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं और आपके पास बेहतरीन बिजनेस आइडिया है तो यह सुनहरा अवसर है। इसके लिए आईआईटी कानपुर में 24 से 26 अगस्त तक होने वाली ई-समिट में आपको अपना बिजनेस आइडिया देना होगा।
विज्ञापन


निवेशकों को आइडिया पसंद आता है तो स्टार्टअप शुरू करने के लिए आर्थिक मदद भी करेंगे। बिजनेस से जुड़े सवालों का जवाब देकर लाखों रुपये के इनाम भी जीत सकते हैं। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है। 
विज्ञापन


ई-समिट में देश और दुनिया के कई बड़े निवेशकों को बुलाया गया है। इनकी मौजूदगी में प्रतियोगिता भी होगी। इसमें बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए आपको www.ecelliitk.org/esummit18 पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम स्थल भी पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ई-सेल के सक्षम से 8218571770 पर संपर्क कर सकते हैं। इस समिट में कोई भी हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्टअप का मुख्य केंद्र बनाने पर होगा फोकस

If you have an idea for startup then read this news
डेमो पिक
ई-समिट का आयोजन इस बार यूपी इंवेस्टर्स समिट की तर्ज पर कराया जा रहा है। स्टार्टअप कंपनियों को बढ़ावा दिया जाएगा और जरूरत के अनुसार फंडिंग दी जाएगी। इसके लिए ई-सेल ने दुनिया के टॉप निवेशकों को बुलाया है।

इंस्टीट्यूट का प्लान है कि करीब 50 करोड़ रुपये इस ई-समिट के जरिए विभिन्न स्टार्टअप में निवेश कराए जाएं। ताकि कानपुर और खासतौर पर आईआईटी स्टार्टअप का मुख्य केंद्र बने।

ये प्रतियोगिताएं होंगी

If you have an idea for startup then read this news
डेमो पिक
पिच योर प्रोडक्ट - स्टार्टअप के लिए अगर आपके पास आइडिया है तो उसे सच साबित करने का मौका दिया जाएगा।
स्टॉक द स्टॉक - लाइव स्टॉक ट्रेडिंग कॉम्प्टीशन में आपको वर्चुअल मनी और स्टॉक प्रोवाइड कराए जाएंगे।
डिक्रीप्ट - मार्केट के हालात को आप कितना समझ रहे हैं और उससे जुड़ी समस्याओं से कैसे निपटते हैं, इसका भी लाइव टेस्ट होगा।
बिजनेस बिज - अगर आपको लगता है कि आप बिजनेस, मार्केट, बज को समझते हैं तो आप इस क्विज का हिस्सा बन सकते हैं।
अपस्टार्ट बिज - अगर आप अपने स्टार्टअप को और अधिक बढ़ाने की ख्वाहिश रखते हैं तो यह इवेंट आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। फेस टू फेस स्क्रीनिंग के कई राउंड से निकले फाइनलिस्ट को देश और दुनिया के बड़े इंवेस्टर्स के सामने अपना आइडिया प्रजेंट करने का मौका दिया जाएगा।
अपस्टार्ट सोचा - सोशल सेक्टर पर आधारित आडिया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed