फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   if you have a startup idea then come and take money

50 लाख का अनुदान चाहिए तो यहां लेकर आईये कोई शानदार स्टार्टअप आइडिया

Tue, 15 Jan 2019 12:03 AM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 15 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
if you have a startup idea then come and take money
डेमो पिक

आईआईटी कानपुर के सिडबी इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर ने बायोटेक्नोलॉजी इग्नीशियन ग्रांट के लिए सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी, मेडिकल टेक्नोलॉजी, बायो-फार्मा और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में स्टार्टअप करने के लिए 50 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए 15 फरवरी तक आपको आईआईटी में आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए आपको अपना स्टार्टअप आइडिया bioincubator@iitk.ac.in पर ई-मेल के जरिये भेजना होगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ आइडिया को 50 लाख रुपये अनुदान के साथ तकनीकी मदद, बिजनेस मेंटरिंग भी दी जाएगी। अधिक अनुदान की जरूरत पड़ने पर बड़े निवेशकों से आपकी बातचीत कराई जाएगी। सिडबी के प्रभारी इंचार्ज प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत हर आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। बेहतर आइडिया को चयनित करके उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


नई तकनीकों से मिलेगी सहूलियत
प्रो. बंदोपाध्याय ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत उन्हीं विषयों को चयनित किया गया है जिनसे आम लोगों का सीधा सरोकार है। ये स्टार्टअप कंपनियां शुरू होंगी तो समाज में भी बदलाव संभव होगा। कृषि, मेडिकल, फार्मेसी जैसे क्षेत्र में नई तकनीकें आने से आम लोगों को सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed