फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If there was a scandal in the banks, it would be a tough action

बैंकों में बदसलूकी हुई तो कड़ी कार्रवाई

Mon, 01 Jul 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
If there was a scandal in the banks, it would be a tough action
बांदा। डीएम हीरालाल ने सोमवार को शहर के छावनी चौराहे पर स्थित सिंडीकेट बैंक और न्यू मार्केट में स्थित सेंट्रल बैंक ब्रांचों का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्राहकों से बदसलूकी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, दिव्यांगजन विभाग तथा कुपोषण की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए की सफाई पेंटिंग आदि से बैंक को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाएं। ग्राहकों के साथ शालीनता का व्यवहार करें। चेतावनी दी कि आधार कार्ड बनाने में लापरवाही या गड़बड़ी की तो दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। रजिस्ट्रेशन में लेट-लतीफी न हो। शासन द्वारा बैंकों के माध्यम से लागू की गईं योजनाओं पर पारदर्शिता के साथ अमल करें।
विज्ञापन

उधर, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने दिव्यांग जन व विकलांग कल्याण अधिकारी डॉ. प्रीतिलता को निर्देश दिए कि विशिष्ट दिव्यांगता पहचान प्रमाणपत्र की मानीटरिंग करें और लाभार्थियों को डीएम की तरफ से चिट्ठी भेजकर बताएं कि योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो दिव्यांग कार्यालय में संपर्क करें। यह केंद्र सरकार की योजना है। विकलांगता क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुपोषण विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि मुख्य सेविका, आशा आदि को कुआं, तालाब जियाओ अभियान में शामिल करें, क्योंकि शुद्ध पानी जरूरी है।

प्रदूषित पानी से ही कुपोषण और बीमारियां फैलती है। कुएं-तालाब के प्रति लोगों के दिल में सम्मान का भाव जागृत करें। गोस्वामी तुलसीदास के दोहे का हवाला देकर कहा कि पांचों तत्वों के बिना शरीर स्वस्थ नहीं रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed