{"_id":"5f4498402d20244f5e75548d","slug":"if-the-shopkeeper-does-not-wear-a-mask-the-shop-will-be-locked","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार मास्क न पहने तो दुकान पर लगेगा ताला, जिला प्रशासन ने बाजारों में और सख्ती करने का फैसला लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार मास्क न पहने तो दुकान पर लगेगा ताला, जिला प्रशासन ने बाजारों में और सख्ती करने का फैसला लिया
Tue, 25 Aug 2020 10:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाजारों में और सख्ती करने का फैसला लिया है। सोमवार को आयोजित बैठक में निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की कई टीम गठित कर दी गई हैं। इनको डीएम की तरफ से सख्त निर्देश दिया गया है कि अगर दुकानदार बिना मास्क पहने सामान देते पकड़े जाते हैं तो दुकान को बंद करा दिया जाए। बिना मास्क वाले ग्राहकों पर जुर्माना लगाया जाए। जिलाधिकारी ने सर्विलांस में लगाई गई रैपिड टीमों का भी औचक निरीक्षण करने का निर्देश सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया है।
कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग, पोस्टर
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना पाजिटिव केस पाये जाते हैं, वहां पर अपर नगर मजिस्ट्रेट और संबंधित क्षेत्राधिकारी समन्वय कर कन्टेनमेंट जोन बनाकर कड़ाई से पालन कराएं। बैरिकेडिंग और बैनर लगाने को कहा। कन्टेनमेंट निगरानी समिति के गठन के निर्देश दिए। समिति में सिविल डिफेन्स, एनसीसी, पुलिस, नगर निगम के कर्मियों को निगरानी के लिए शामिल किया गया।
उन्होंने सर्विलांस टीम को और सक्रिय रहने को कहा। होम आइसोलेट किये गये लोगों से सम्पर्क कर उनके पास कोविड किट, पल्स, आक्सीमीटर एवं थर्मामीटर है या नहीं और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी भी लें। कन्ट्रोल रूम से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिए जाने की भी फीड बैक प्राप्त कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़ाने का निर्देश
जिलाधिकारी ने मुख्यचिकित्सा अधिकारी को आरआरटी टीम की संख्या बढ़ाये जाने के साथ एन्टीजन टेस्ट एवं आरटीपीसीआर की टेस्ट क्षमता बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र की पीएचसी में कार्यरत स्टाफ को आरआरटी टीम में शामिल किया जाये। बैठक में डीआईजी डा प्रीतिन्दर सिंह, नोडल अधिकारी सुनील वर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी वीरेन्द्र पाण्डेय, सीएमओ डा अनिल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।