फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा अगर भाजपाई राम के होते तो चित्रकूट मेें न हारते

Mon, 27 Nov 2017 10:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Nov 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
If the BJP was of Ram then they would not have lost in Chitrakoot
डेमो पिक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सिने स्टार राजबब्बर ने रविवार को फतेहपुर के जहानाबाद कस्बे में रोड शो और जनसभा कर भाजपा पर कटाक्ष किया। बोले, भाजपा सत्ता के राम वाली पार्टी है। अगर यह सीता के राम वाली पार्टी होती तो चित्रकूट में कभी न हारती। इस पार्टी का काम हिंदू और मुस्लिम कार्ड खेलकर वोटों का शिकार करना है। अब ऐसा नहीं चलेगा। ऐलान किया, निकाय चुनाव प्रदेश और केंद्र की राजनीति की दिशा तय करेंगे। 
If the BJP was of Ram then they would not have lost in Chitrakoot
पहुर तिराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
पौने एक बजे राजबब्बर का रोड-शो शुरू हुआ। उनकी झलक पाने के लिए लाठी मोहाल, लालूगंज तिराहा, रामगंज, बाकरगंज, औरंगाबाद, चौक, पटेलनगर, अंबेडकर नगर व बस स्टाप रोड पर समर्थक बेताब दिखे। जहानाबाद प्रतिनिधि ने बताया कि काजीटोला में कांग्रेस प्रत्याशी राबिया खानम के समर्थन में जनसभा में कहा कि वे किसी को हराने नहीं बल्कि जनता को यह अहसास कराने आए हैं कि भाजपा जैसी झूठी सरकार से अवाम परेशान है।
If the BJP was of Ram then they would not have lost in Chitrakoot
शहर में रोड शो में जनता का अभिवादन स्वीकार करते राज बब्बर। - फोटो : अमर उजाला
पहले नोटबंदी फिर जीएसटी से इस सरकार ने व्यापारी और आम लोगों को बर्बादी की कगार पर ला दिया। कहा कि भाजपा वोटों का शिकार करने वाली पार्टी है।उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा कि सारे प्रोजेक्ट पहले गुजरात को दिए जाते हैं, बाद में दूसरों का नंबर आता है। किसी भी देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के आगमन पर उनका स्वागत गुजरात में किया जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, पूर्व विधायक जगदीश नारायन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम पाल, ऊषा मौर्या, श्रोता गुप्ता, देवेंद्र सिंह गौतम, अनवारुल हक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
If the BJP was of Ram then they would not have lost in Chitrakoot
राज बब्बर
पहुर तिराहा पर हुआ स्वागत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सिने स्टार राजबब्बर का पहुर तिराहे पर युवा नेता अशोक कपाड़िया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बब्बर ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए कहा यह ऊर्जा बरकरार रखिये। इस मौके पर मुन्ना भदौरिया, राजेश तिवारी, जय सिंह परिहार, शिव शंकर, राधेश्याम तिवारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
If the BJP was of Ram then they would not have lost in Chitrakoot
राज बब्बर
यह चुनाव नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ
खागा (ब्यूरो)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने खागा में भी चुनावी जनसभा की। कहा कि इस बार का निकाय चुनाव जाति और धर्म का नहीं, बल्कि नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ है। कहा कि भाजपा सत्ता के लिए राम की पूजा करती है। चुनाव आते ही राम मंदिर निर्माण की बात करने लगती है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश पांडेय, अभिमन्यु सिंह, ओमप्रकाश गिहार, राधाकांत तिवारी, डॉ. मोहम्मद शमीम, रामलखन बाजपेई भी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed