फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dengue symptoms apear, then immediately do this solution

डेंगू जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं मरीज की जांच, डॉक्टरों ने बताए बचने के उपाय

Thu, 09 Aug 2018 04:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Aug 2018 04:12 PM IST
सार

- डेंगू फैलने की आशंका के मद्देनजर हैलट प्रशासन ने की तैयारियां

विज्ञापन
dengue symptoms apear, then immediately do this solution
डेमो पिक

विस्तार

यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में डेंगू का प्रकोप जोरों पर है। एेसे में डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षण पता लगने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


डेंगू फैलने की आशंका के मद्देनजर कानपुर के हैलट अस्पताल प्रशासन ने फैकल्टी (चिकित्सा शिक्षकों) की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। मेडिसिन, बाल रोग आदि विभागों के सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए कि बुखार के किसी भी मरीज में डेंगू जैसे लक्षण नजर आएं, तुरंत मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से जांच कराएं। 

हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में हुई बैठक में बताया गया कि मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर-10 में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड के 10 बेडों में मच्छरदानी लगवाई गई है। दो मरीज भर्ती भी हैं।
विज्ञापन

dengue symptoms apear, then immediately do this solution
डेमो पिक
मरीज बढ़ने पर अन्य सभी बेडों में मच्छरदानी लगवा दी जाएगी। इस वार्ड और इसके आसपास एंटी लार्वा छिड़काव भी समय-समय पर कराया जा रहा है। बैठक में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु यादव ने बताया कि उनके विभाग में डेंगू की जांच हो रही है।

डेंगू के मरीजों की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को भी भेजी जा रही है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed