फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If Sardar Patel becomes PM, the image of the country will change: Prakash Pal

Kanpur News: सरदार पटेल बनते पीएम तो देश की तस्वीर बदल गई होती-प्रकाश पाल

Thu, 20 Nov 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
If Sardar Patel becomes PM, the image of the country will change: Prakash Pal
मोहम्मदाबाद। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मोहम्मदाबाद से राष्ट्रीय एकता मार्च (पैदल यात्रा) का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर भाजपाई पैदल यात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद सरदार पटेल प्रधानमंत्री बनते तो भारत की तस्वीर बदल गई होती। मगर जवाहरलाल नेहरू वोट चोरी करके देश के प्रधानमंत्री बने। इससे देश कांग्रेस के भ्रष्टाचार और गलत नीतियों में उलझकर बहुत पीछे चला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित पैदल यात्रा एसएनएम इंटर कॉलेज से मोहन पैलेस पहुंची, जहां जनसभा हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती उत्सव के रूप में मनाई जा रही है। सरदार पटेल ने देश की अखंडता और एकता के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता व जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गोपाल राठौर, डीएस राठौर, पुष्पराज सिंह, दिनेश कटियार, रूपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed