फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If I become MLA will beat police administration and lawyers claim to contest from Maharajpur video viral

कानपुर: विधायक बनूंगा तो पुलिस-प्रशासन व वकीलों को पीटूंगा, महाराजपुर से चुनाव लड़ने का दावा, वीडियो वायरल

Mon, 17 Jan 2022 10:54 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 10:54 PM IST
सार

नौबस्ता इंस्पेक्टर अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि जानकारी में पता चला है कि यशोदानगर निवासी अनुराग मिश्रा मानसिक रूप से बीमार है।

विज्ञापन
If I become MLA will beat police administration and lawyers claim to contest from Maharajpur video viral
उम्मीदवार का पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता निवासी अनुराग मिश्रा नाम के शख्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया। इसमें वह कह रहा कि जब वह विधायक बनेगा तो पुलिस, प्रशासन व वकीलों को पीटेगा। उनको जला देगा। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश देनी शुरू की। 

विज्ञापन


हालांकि, अभी वह पकड़ में नहीं आया है। नौबस्ता इंस्पेक्टर अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि जानकारी में पता चला है कि यशोदानगर निवासी अनुराग मिश्रा मानसिक रूप से बीमार है। वह विजिटिंग कार्ड भी छपवा चुका है, जिसमें महाराजपुर सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले वकीलों से उसका विवाद हो गया था, जिसके बाद यह वीडियो बनाकर वायरल किया है। उसकी आखिरी लोकेशन कौशांबी में मिली है। वहीं उसका मोबाइल बंद हुआ। पुलिस अफसरों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed