फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If brokers are found at wheat procurement centers, arrest them and send them to jail: DM

गेहूं क्रय केंद्रों पर मिले दलाल तो गिरफ्तार करवाकर भेजें जेल : डीएम

Thu, 13 Mar 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
If brokers are found at wheat procurement centers, arrest them and send them to jail: DM
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बैठक कर 67 केंद्रों पर होने वाली गेहूं खरीद को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होनें सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी गेहूं क्रय केंद्र पर दलालों का प्रवेश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


अगर दलाल मिले तो तत्काल गिरफ्तार करवाकर उसे जेल भेजें। इसमें लापरवाही की गई तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि जिले में सभी गेहूं क्रय केंद्र 17 मार्च से 15 जून तक संचालित होंगे। इस बार विशेष निगरानी बिचौलिया पर होगी।
विज्ञापन


किसी भी स्थिति में किसानों का शोषण नहीं होना चाहिए। किसानों से अच्छा व्यवहार होना चाहिए। कहा कि गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल शासन ने निर्धारित किया है। इसी दर पर खरीद की जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी आपूर्ति, जिला खाद्य वितरण अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed