{"_id":"5e10b89c8ebc3e87aa2c214e","slug":"id-of-the-state-president-of-junior-teachers-association-hacked-and-asked-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष की आईडी हैक कर मांगे रुपये, साइबर सेल में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष की आईडी हैक कर मांगे रुपये, साइबर सेल में की शिकायत
Sat, 04 Jan 2020 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : GoHacking
हरदोई में उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष की आईडी हैक कर हैकर उनकी फेसबुक आईडी से जुड़े लोगों से पैसों की मांग कर रहा है। लोगों के फोन आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
शहर के रेलवेगंज निवासी योगेश त्यागी जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनकी फेसबुक पर प्रांतीय अध्यक्ष जूनियर संघ के नाम से आईडी है। उन्हें शनिवार दोपहर बाद कुछ लोगों के फोन आने शुरू हुए कि ऐसी क्या जरूरत आई कि आप फेसबुक के मैसेंजर से रुपयों की मांग कर रहे हैं।
जब उनको विश्वास नहीं हुआ तो लोगों ने स्क्रीन शाट भेजे। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है। आनलाइन 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि किसी उदयवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है।