{"_id":"5c4b19cdbdec22077e435a8a","slug":"husband-throw-acid-over-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवान बने पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, 4 महीने की बच्ची पर भी न आया रहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान बने पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, 4 महीने की बच्ची पर भी न आया रहम
Fri, 25 Jan 2019 07:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Jan 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में चार महीने की बच्ची के साथ तेजाब से झुलसी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न के मामले में समझौता न करने से नाराज पति और देवर ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। महिला बुरी तरह झुलस गई, जबकि चार महीन की बच्ची बाल-बाल बची है। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पति और देवर पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। यह वाक्या यूपी के इटावा जिले के कटरा शमशेर खां मोहल्ले का है।
कटरा शमशेर में रहने वाले वाली आसमीन ने डेढ़ साल पहले बेटी कुलशुम की शादी इकदिल के खेड़ापति मोहल्ले के खड़किया निवासी राशिद से की थी। राशिद जयपुर की एक कंपनी में मैकेनिक का काम करता है। आरोप है कि शादी के बाद से राशिद ने कुलशुम को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुलशुम को बच्ची भी हुई, जो अब चार महीने की है।

पति ने जब तेजाब फेंका तो महिला बच्ची को गोद में लिए थी
राशिद ने कुलशुम को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से कुलशुम मायके में रह रही है। कुलशुम ने पति और उसके परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वाद दायर किया। मामला सीजीएम व एसीएम कोर्ट में मामला चल रहा है। इसी मामले में सुलह को लेकर एक महीने पहले राशिद ने उसके और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी।
गुरुवार शाम राशिद अपने भाई नाजीम के साथ घर आया और उसने कुलशुम के साथ मारपीट शुरू कर दी। समझौता नहीं करने पर उसने बैट्री का तेजाब कुलशुम पर डाल दिया। इससे उसका चेहरा और पीठ झुलस गई। वारदात के बाद राशिद व नाजिम भाग गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
तकिया चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर कुलशुम को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। मां कुलशुम ने बताया कि उसके पति राशिद ने जब तेजाब फेंका तो वह बच्ची को गोद में लिए थीं। उस पर तेजाब न पड़ जाये। इसलिए वह बैठ गई और उसकी पीठ पर तेजाब पड़ गया। सीओ एसएन वैभव पांडेय का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद चल रहा था। समझौता को लेकर पति ने बैट्री का तेजाब डाला है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।