{"_id":"5b880f8142c7924670023ffe","slug":"husband-ruthlessly-murdered-his-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने को लेकर हुआ झगड़ा, पति ने उठाई चाकू, फिर बेरहमी से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाने को लेकर हुआ झगड़ा, पति ने उठाई चाकू, फिर बेरहमी से उतारा मौत के घाट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 30 Aug 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू विवाद के चलते यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पति ने पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के गांव कुरारी निवासी गौतम पांडेय पुताई का काम करता है। मऊदरवाजा थाना के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली पश्चिम रेलवे क्रासिंग के निकट राजीव दुबे के यहां कुछ दिन पहले ही किराये पर रहने के लिए परिवार के साथ आया था। गुरुवार शाम गौतम काम कर घर पर पहुंचा।
यहां पर उसका पत्नी अल्का पांडेय (22) से दिल्ली जाने को लेकर विवाद हो गया। उस समय मकान मालिक की पत्नी सुषमा देवी ऊपरी मंजिल पर थी। कहासुनी होने पर गौतम ने घर पर रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसके पेट पर कई वार कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर सुषमा ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। आरोपी चाकू छोड़ कर भाग गया।

अल्का भी नौकरी के लिए जाना चाहती थी दिल्ली
डेमो पिक
घटना की सूचना मिलने पर मऊदरवाजा थाना प्रभारी दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मकान मालिक की पत्नी सुषमा ने बताया कि करीब तीन महीने पहले वह लोग किराये पर रहने के लिए आए थे। आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था। इससे मकान खाली करा लिया। उसने बताया कि चार दिन पहले वह लोग फिर आए। मारपीट न करने की बात कही थी। इस पर उनको किराये पर कमरा दे दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि करीब डेढ़-दो साल पहले शादी हुई थी। महिला का मायका फतेहगढ़ के गांव सरह में होना बताया गया। परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गढ़ी अशरफ अली में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गया। पति पुताई काम करता है। घर खर्च न चल पाने से पत्नी दिल्ली में नौकरी करने के लिए जाने की बात कहती थी। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। लोगों का कहना है कि अल्का अपने किसी रिश्तेदार से दिल्ली में नौकरी की बात करती रहती थी। गुरुवार को जब पति घर पर पहुंचा तो अल्का ने दिल्ली जाकर नौकरी की बात कही थी। इस पर गौतम का पत्नी से विवाद होने लगा। मामले ने तूल पकड़ा और पति ने पत्नी की हत्या कर दी।