फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband reached hotel by asking location in Kanpur Wife paw cut off for not compromising

सनसनीखेज: लोकेशन पूछकर होटल आया पति, बातचीत के बाद महिला कांस्टेबल के साथ किया ऐसा कांड, चीखते बाहर आई पत्नी

Mon, 28 Aug 2023 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Aug 2023 02:12 PM IST
सार

एक शख्स ने महिला कांस्टेबल पत्नी का पंजा काट दिया। महिला कांस्टेबल दिल्ली में सीआरपीएफ में पदोन्नति परीक्षा देने गई थी। पति ने उससे उसके होटल की लोकेशन मांगी और वहां पहुंच गया।

विज्ञापन
Husband reached hotel by asking location in Kanpur Wife paw cut off for not compromising
पीड़िता पत्नी और आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता से दिल्ली में सीआरपीएफ में पदोन्नति परीक्षा देने गई महिला कांस्टेबल वंदना कुशवाहा का दिल्ली के होटल में पंजा काटने के मामले में दंपती के बीच विवाद की बात सामने आई है। महिला ने पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा था। 
विज्ञापन


शनिवार को कांस्टेबल के पति सतीश फोन पर उसकी लोकेशन पूछी और होटल पहुंचा। मुकदमे में समझौता न करने पर वंदना का पंजा काट दिया। हनुमंत विहार निवासी वंदना 2017 से सीआरपीएफ में सिपाही हैं। सात जुलाई 2019 में हनुमंत विहार के आशानगर निवासी दोना पत्तल का काम करने वाले नयन सिंह कुशवाहा के बेटे सतीश कुशवाहा से शादी हुई थी। 
विज्ञापन


वंदना के भाई कुलदीप ने बताया कि शादी के बाद से पति सतीश, ससुर नयन, सास, केशवती, जेठ संदीप व अन्य अतिरिक्त दहेज की मांग लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। वंदना ने सात लाख लोन लेकर ससुरालियों को दे दिए। 30 हजार और दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई तो मायके आ गई। समझौते के बाद ससुरालियों ने वापस बुलाया। पांच जून वर्ष 2021 को ससुराल पहुंची तो सभी ने उसे मिलकर पीटा। इसके बाद ससुर ने फोन कर वंदना को वापस ले जाने को कहा। कुलदीप, मां ज्ञानवती व छोटे भाई संदीप के साथ कुछ दूर स्थित ससुराल पहुंचे तो बहन ऊपर कमरे में बंधक थी। 

साथ भेजने को कहा तो सतीश, नयन व संदीप समेत अन्य ससुरालियों ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। कुलदीप चार दिन कोमा में रहा। सिर पर 40 टांके लगे। ज्ञानवती का हाथ टूट गया था। वंदना ने पति समेत 7 पर दहेज मांगने, हत्या की कोशिश, मारपीट धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था।  ब्यूरो

 

20 लाख का लोन लेने का बना रहा था दबाव
भाई कुलदीप ने बताया कि इसके बाद वंदना मायके में रहने लगी थी। इसके बाद वह हेडकांस्टेबल बनी और लखनऊ चली गई। उसकी रांची में ट्रेनिंग थी। इस बीच, सतीश ने फिर बातचीत शुरू की। झांसे में लेकर ससुराल बुलाया और जरूरत बता अपने नाम 20 लाख का लोन लेने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर खुन्नस पाल ली। वह दिल्ली गई तो वह भी लोकेशन पूछकर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed