फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband murdered wife in hamirpur

हमीरपुर: पति ने पत्नी की गला घोटकर की हत्या, आरोपी फरार 

Wed, 07 Apr 2021 10:07 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife in hamirpur
दीक्षा की फाइल फोटो व राठ सीएचसी में गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में चिकासी थानाक्षेत्र के अमरपुरा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के गले में रस्सी का फंदा होने पर मायके वालों ने पति पर गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


अमरपुरा गांव निवासी जयहिंद राजपूत दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। जून 2020 में उनका विवाह जालौन जिले के करुई गांव निवासी दीक्षा (20) के साथ हुआ था। दीक्षा की शादी उनके नाना चंडौत गांव के प्रताप सिंह ने की थी। प्रताप सिंह ने बताया मंगलवार को दीक्षा ने फोन पर ससुरावालों पर दहेज में 50 हजार रुपये, सोने की चेन व बाइक की मांग करने की बात कही थी।
विज्ञापन


दीक्षा ने यह भी कहा था कि शाम तक मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उनकी हत्या कर देंगे। वहीं जयहिंद का परिवार की ही एक महिला से संबंध है। जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। मंगलवार शाम को भी दोनों में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह दीक्षा की मौत की जानकारी पर उनकी ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां कमरे में पलंग पर शव मिला। गले में रस्सी का फंदा कसा था। उन्होंने आरोप लगाया दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, जेठ व जेठानी ने दीक्षा की गला घोटकर हत्या की है। घटना के बाद पति व ससुराल के अन्य लोग भाग गए हैं। एसओ चिकासी ने बताया मृतका के नाना की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed