{"_id":"596bbb5d4f1c1bc7628b48da","slug":"husband-killed-his-wife-with-ax-at-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर शव के पास बैठकर पीता रहा बीड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर शव के पास बैठकर पीता रहा बीड़ी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर खून के नमूने लेता पुलिस कर्मी दिनेश
हमीरपुर के राठ कस्बे के चरखारी रोड नईबस्ती मोहल्ले में घर का खपरैल छाने के विवाद में पति ने पत्नी को दौड़ाकर बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से काट डाला। दिन दहाडे़ हुई इस हत्या से मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। छोटे बेटे ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वारदात के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चरखारी रोड मोहल्ला निवासी प्रताप सिंह अहिरवार (65) के दो बेटे सुरेंद्र और रविंद्र हैं। सुरेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। जबकि छोटा बेटा रविंद्र एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। घर में उसकी पत्नी गोमती देवी (55), बेटा रविंद्र और बहुएं रहती हैं। रविवार की सुबह करीब दस बजे गोमती ने अपने पति से घर के खपरैल छाने की बात कही। इसी बात को लेकर प्रताप का पत्नी से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विवाद इतना गहराया कि आक्रोशित प्रताप ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली। घर में मौजूद प्रताप की बहुएं कुछ समझ पातीं इसी बीच गोमती घर से बाहर निकल गई तो प्रताप कुल्हाड़ी लेकर उसके पीछे दौड़ा और बीच सड़क पर सरेआम पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर ही गोमती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना की जानकारी देता रविंद्र
- फोटो : अमर उजाला
शव के पास बैठकर बीड़ी पीता रहा आरोपी
दिन दहाडे़ बीच सड़क पर पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाला प्रताप घटना के बाद शव के पास बैठा रहा। इतना ही नहीं जब तक पुलिस नहीं आई वह वही बैठा रहा। प्रताप को अपनी पत्नी गोमती देवी की हत्या करने का जरा भी गम नहीं है।
दिन दहाडे़ बीच सड़क पर पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाला प्रताप घटना के बाद शव के पास बैठा रहा। इतना ही नहीं जब तक पुलिस नहीं आई वह वही बैठा रहा। प्रताप को अपनी पत्नी गोमती देवी की हत्या करने का जरा भी गम नहीं है।
सास गोमती की हत्या पर रोती बिलखती बहुएं व नाती
- फोटो : अमर उजाला
प्रताप ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे बेइज्जत किया था। जिसे वह सहन नहीं कर सका और उसकी हत्या कर दी। आरोपी प्रताप ने बताया वह अपनी पत्नी को सुबह से ही समझा रहा था लेकिन वह झगडे़ पर उतारू थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि प्रताप अखंड रामायण पढ़ने के साथ गांजा पीने का शौकीन है।
हत्यारोपी प्रताप अहिरवार का खपरैल वाला घर
- फोटो : अमर उजाला
कच्चे खपरैल के घरों में रहकर गुजार रहे थे जीवन
पत्नी की हत्या करने वाले प्रताप अहिरवार के छोटे पुत्र रविंद्र ने बताया कि उसका पिता कुछ काम नहीं करता था। उसके परिवार की माली हालत बेहद खराब है।
पत्नी की हत्या करने वाले प्रताप अहिरवार के छोटे पुत्र रविंद्र ने बताया कि उसका पिता कुछ काम नहीं करता था। उसके परिवार की माली हालत बेहद खराब है।
आरोपी प्रताप अहिरवार
उसके तीन घर कच्चे खपरैल के बने हैं। एक घर में टीन शेड लगा हुआ है। एक घर में उसकी मां और दूसरे टीन शेड में उसका पिता रहता था। दो अन्य घरों में वह और उसका भाई रहते हैं। जिस घर में उसकी मां रहती थी वहां का खपरैल टूटा है। जिसके चलते बरसात में पानी टपकता है। घर के खपरैल पर प्लास्टिक की पन्नी डाल दी गई थी। मां ने सुबह पिता से खपरैल छवाने की बात कही थी। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। बताया कि उसका पिता प्रताप सनकी स्वभाव का है।
-खपरैल छाने के मामूली विवाद में की हत्या, दिन दहाडे़ हुई इस घटना से हड़कंप
-छोटे बेटे ने दर्ज कराई पिता के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट
-खपरैल छाने के मामूली विवाद में की हत्या, दिन दहाडे़ हुई इस घटना से हड़कंप
-छोटे बेटे ने दर्ज कराई पिता के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट