फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband killed his wife in Hardoi district

नशे में धुत पति ने पत्नी को छत से फेंका, फिर ये हाल कर मौत के घाट उतार दिया

Tue, 11 Sep 2018 05:02 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Sep 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife in Hardoi district
घटना स्थल पर मौजूद क्षेत्रीय लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत पति ने 20 वर्षीय पत्नी को पहले छत से फेंका फिर पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन


यह घटना हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झरोइया की है। यहां शराब के नशे में घुत पति मुकेश ने सोमवार देर रात अपनी पत्नी जूली (20) की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। घर में मौजूद जूली के ससुर पलटूराम ने किसी तरह इस स्थिति को संभाला और जूली को घर के अंदर भेज दिया।
विज्ञापन

 

Husband killed his wife in Hardoi district
घटना के बाद मौजूद क्षेत्रीय लोग - फोटो : अमर उजाला
दोबारा फिर मुकेश ने जूली की पिटाई की। इस पर पलटूराम ने यूपी हंड्रेड पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मुकेश को हिरासत में लेकर चली गई। इसी दौरान मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे जूली की हालत बिगड़ गई।

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जूली और मुकेश का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। घटना के बाद से घर के बाहर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed