फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband jumped into the well by catching wife in Fatehpur

यूपीः फतेहपुर में पत्नी को पकड़कर कुएं में कूद गया पति, महिला की मौत

Sun, 07 Apr 2019 04:09 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Husband jumped into the well by catching wife in Fatehpur
डेमो
यूपी के फतेहपुर जिले में मानसिक बीमार पति ने पत्नी को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। किसी तरह से दोनों को बाहर निकला गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


जाफगंज थाना क्षेत्र के निबावर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार मजदूरी करता था। उसकी करीब दो महीने से मानसिक हालत बिगड़ गई थी। झाड़-फूंक से फायदा न मिलने पर परिजन शनिवार सुबह कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन

...तभी पत्नी को लेकर वह कुएं में कूद गया

पत्नी रजनीशा (35) पति को लेकर घर के बाहर निकली। भाई अंबिका, चुन्नीलाल के साथ चलने की जिद करने लगा। तभी सत्येंद्र पड़ोसी रमाकांत के कुएं की तरफ भागा। चचेरे भाई सुनील ने बताया कि रजनीशा पीछे से सत्येंद्र को पकड़ने के लिए दौड़ी। तभी सत्येंद्र पत्नी को लेकर कुएं में कूद गया। गांव का ही युवक कुएं में उतरा। दोनों को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया।

जिला अस्पताल में रजनीशा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से सास रामरती का हाल बेहाल हो गया। रजनीशा की मायके गलौली गांव से मां फूलमती और पिता फूलचंद्र पहुंचे। उसके चार मासूम बच्चे आशीष, खुशबू, चांदनी और दो माह की बेटी है। परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र को दिखाने के लिए उसके भाई कानपुर पहुंच रहे थे। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed