फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband his wife killed by crushing her with a dumper on suspicion of having an illicit relationship In Hardoi

पत्नी को कुचलवा कर कराया कत्ल: फोन पर बात करने से नाराज था, हादसा दिखाने के लिए डंपर चालक को दो लाख की सुपारी

Sun, 22 Dec 2024 01:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Dec 2024 01:20 PM IST
सार

हरदोई में मोबाइल पर किसी से बात करने पर पति ने डंपर से कुचलवा कर पत्नी की हत्या करा दी। आरोपी पति ने हादसा दिखाने के लिए डंपर चालक को दो लाख की सुपारी दी थी। छह अक्तूबर को हादसे का रूप देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Husband his wife killed by crushing her with a dumper on suspicion of having an illicit relationship In Hardoi
HARDOI MURDER - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी शख्स से फोन पर बात करने का शक होने पर युवक ने अपनी पत्नी को तेज रफ्तार डंपर के सामने धकेल दिया। डंपर से कुचलकर महिला की मौत हो गई। पति ने घटना को दुर्घटना का रूप दे दिया, लेकिन मृतका के पिता की शिकायत पर हुई जांच में मामला खुल गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दो माह पहले हुई घटना में पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कतलपुरवा निवासी अरविंद कुमार की शादी 15 मई 2023 को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी अनीता देवी के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


छह अक्तूबर को अरविंद ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह गर्भवती पत्नी को हरदोई में डॉक्टर के यहां दिखाने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर गड्ढे में पड़ जाने से बाइक से उछलकर अनीता सड़क पर गिर गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आए डंपर ने उसे कुचल दिया था। हादसे में गर्भवती का सिर और धड़ अलग हो गए थे। मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर शंका जताई थी। जांच में अहम सुराग मिलने पर पुलिस ने पति अरविंद कुमार से पूछताछ की।
 

अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि अरविंद को शंका थी कि पत्नी अनीता मोबाइल पर किसी दूसरे शख्स से बात करती है। इसलिए उसने बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पसनेर निवासी वैभव उर्फ धर्मेंद्र के जरिये बांदा निवासी डंपर चालक से अनीता को कुचलकर मारने की साजिश रची।

 

छह अक्तूबर को सूचना पुलिस को देकर दुर्घटना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामले में पुलिस ने अरविंद और डंपर चालक से मिलाने वाले वैभव उर्फ धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगी कंपनी के बांदा निवासी डंपर चालक को दो लाख रुपये की दी थी सुपारी
घटना की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगी कंपनी में डंपर चलाने वाले बांदा निवासी कन्हैया उर्फ प्रेम कुमार ने दो लाख रुपये में अनीता की हत्या की सुपारी दी थी। 

निर्माण कार्य के चलते कन्हैया अक्सर बिलग्राम व इसके आसपास के इलाके में बना रहता था। 1500 रुपये उसे अग्रिम भुगतान फोन-पे के जरिए 22 सितंबर को दे दिए गए थे। बची रकम लेने के लिए शनिवार को वैभव उर्फ धर्मेंद्र बिलग्राम आया था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed