{"_id":"5d8b63468ebc3e93cb7651c2","slug":"husband-gives-triple-talaq-to-wife-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"50 हजार नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, बेटी की आपबीती सुनकर पिता को पड़ा अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, बेटी की आपबीती सुनकर पिता को पड़ा अटैक
Wed, 25 Sep 2019 06:28 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में तीन तलाक का एक और मामला बाबूपुरवा थाने में दर्ज हुआ है। पिकअप खरीदने के लिए 50 हजार रुपये न मिलने पर युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। घर पहुंची बेटी की आपबीती सुनकर पिता को हार्टअटैक पड़ गया।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एडीजी के आदेश पर मंगलवार रात को पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नयापुरवा निवासी नज्जा उर्फ नजीरून ने बताया कि सात अप्रैल 2013 को उसका निकाह रमईपुर निवासी ट्रक चालक मोहम्मद वसीम से हुआ था।

दोनों के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। 2018 में बेटी के जन्म के बाद पिकअप खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
12 जून को गालीगलौज और मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उसने यह बात अपने पिता को नहीं बताई। एक सप्ताह पहले तीन तलाक का पता चलने पर उन्हें अटैक पड़ गया।
12 जून को गालीगलौज और मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उसने यह बात अपने पिता को नहीं बताई। एक सप्ताह पहले तीन तलाक का पता चलने पर उन्हें अटैक पड़ गया।