फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband gives triple talaq to his wife, investigation underway, UP

यूपी: बेटा न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मौके से फरार

Thu, 22 Aug 2019 01:40 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 22 Aug 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Husband gives triple talaq to his wife, investigation underway, UP
पत्नी को दिया तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने के बाद भाग जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि कोतवाली से उसे वहां मौजूद लोगों ने यह कहकर लौटा दिया कि इंस्पेक्टर साहब की तबियत ठीक नहीं है। वह न्याय के लिए भटक रही है। मामले की जानकारी होते ही एसपी ने अधीनस्थों को तत्काल इस प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- निकाह का झांसा देकर बनाया बंधक, एक माह तक युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी महिला नाजो तीन पुत्रियों सानियां (13), अलीजा (11) व फलक (4) के साथ कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी पंद्रह साल पहले इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाफिज नगर निवासी निजामुद्दीन पुत्र शमशुद्दीन से हुई थी। उसके तीन पुत्रियां हुईं। इसी बात को लेकर उसका पति आए दिन प्रताड़ित करने लगा। पति उससे पुत्र की चाह रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि प्रतिदिन की मारपीट से तंग आकर उसने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ चार साल पहले दहेज का मुकदमा कर दिया। वह पिछले चार साल से माता-पिता के साथ खानपुर में रह रही है। बताया कि चार दिन पहले पति, जो अपने वार्ड हाफिज नगर का सभासद भी है, उसके माता-पिता के कसबा खानपुर स्थित आवास पर आया। पति ने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर उसकी पिटाई की। इससे वह बेहोश होकर गिर गई।

घटना के समय घर में उसकी मां भी थी। वह गिड़गिड़ाती रही पर उनकी भी न सुनी। नाजो ने बताया कि पति उसकी चार साल की बच्ची फलक को यमुना नदी में फेंकने के लिए ले गया। मां ने शोरगुल मचा दिया, जिस पर ग्रामीणों की मदद से उसे बचाया जा सका। पति थोड़ी देर बाद फिर से उसके घर आया और उसे तलाक-तलाक-तलाक कहकर वहां से भाग गया।


पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह महिला थाना व कोतवाली पहुंची लेकिन उसकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बताया कि कोतवाली पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने उसे इंस्पेक्टर साहब की तबियत खराब होने की बात कहकर कल आने को बोल दिया।

उधर, इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी इसका पता लगाया जा रहा है। पीड़िता का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही जांच कर संबंधित आरोपी बताए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed