{"_id":"5da822358ebc3e93c202cd7e","slug":"husband-gives-teen-talaq-to-his-wife-on-road-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर रोककर पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता को चक्कर लगवाती रही दो थानों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर रोककर पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता को चक्कर लगवाती रही दो थानों की पुलिस
Thu, 17 Oct 2019 04:36 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Oct 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
तीन तलाक के मामले में कानपुर में एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने शनिवार को समीक्षा बैठक में सभी थानेदारों को सख्त चेतावनी दी थी कि तलाक पीड़िताओं को भटकाया न जाए। इसके बावजूद थाना प्रभारी बाज नहीं आ रहे हैं। फीलखाना में पति ने दूसरी शादी के बाद बीच सड़क पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया।
आरोप है पीड़िता पिता संग फीलखाना थाना पहुंची तो वहां पुलिस कर्मियों ने मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का होने की बात कही। पीड़िता कोतवाली पहुंची तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने एडीजी से न्याय की गुहार लर्गाई। एडीजी केआदेश पर फीलखाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

फीलखाना रामनारायण बाजार निवासी शबिस्ता अहमद का निकाह वर्ष 2016 में आकिब अहमद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी। फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति उसे मायके में छोड़ गया।
12 अक्तूबर को वह बीमार पिता के इलाज के लिए सिविल लाइन स्थित निजी अस्पताल गई थी। वापसी में रास्ते में आकिब ने उसे रोक लिया और तीन तलाक दे दिया। यह सुनकर पिता की तबीयत बिगड़ गई। फीलखाना थानाप्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।