{"_id":"5db1a63e8ebc3e0181674062","slug":"husband-died-in-road-accident-on-kanpur-lucknow-highway-and-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले घर में छाया मातम, हाईवे पर हादसे में स्कूटी सवार पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले घर में छाया मातम, हाईवे पर हादसे में स्कूटी सवार पति की मौत, पत्नी घायल
Thu, 24 Oct 2019 06:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 24 Oct 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पत्नी का इलाज किया गया। स्कूटी सवार हेलमेट लगाए थे।
लखनऊ जिले के नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर निवासी (64) वर्षीय ज्ञानेंद्र शुक्ल करीब सात साल पहले आवास विकास परिषद में लिपिक पद पर थे। सात साल पहले वह सेवानिवृत्ति हुए थे। गुरुवार सुबह वह पत्नी किरन (59) के साथ स्कूटी से उन्नाव के आवास विकास कालोनी में रहने वाले भाई राजेंद्र कुमार शुक्ल के घर जाने को निकले।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के पं दीनदयाल स्टेडियम के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दंपति सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ज्ञानेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पत्नी की मरहम पट्टी की गई।
विज्ञापन
पति को मृत देख पत्नी किरन बदहवास हो गई। सूचना पर पहुंचे छोटे भाई ब्रजेश व राजेंद्र भी ज्ञानेंद्र का शव देख सिसक उठे। इकलौता बेटा अंशू मां से लिपटकर किस्मत को कोस पड़ा। बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।