{"_id":"5c797f80bdec2205dc403169","slug":"husband-committed-suicide-while-talking-on-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से फोन पर बात करते-करते लगा ली फांसी, ये इनकार उसे बर्दाश्त न हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से फोन पर बात करते-करते लगा ली फांसी, ये इनकार उसे बर्दाश्त न हुआ
Sat, 02 Mar 2019 08:37 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Mar 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर में बिधनू के न्यू आजाद नगर में गुरुवार रात पत्नी से फोन पर बात करते-करते चट्टा संचालक मनोज कुमार (40) ने फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह घर पहुंची पत्नी को उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव उनके सुपुर्द कर दिया। चट्टा संचालक की पत्नी चंद्रकांती ने बताया कि बीमार मां को देखने के लिए वह बहन मंजू के घर बर्रा गई थी। रात में पति ने नशे की हालत में उसे फोन किया और वापस आने को कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया। नाराज होकर पति ने जान दे दी।