{"_id":"5b4e12924f1c1b46748b5659","slug":"husband-commited-suicide-due-to-this-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाराज पत्नियां हो जाएं सावधान!, यहां एक पति ने केवल इस 'छोटी सी बात' पर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज पत्नियां हो जाएं सावधान!, यहां एक पति ने केवल इस 'छोटी सी बात' पर कर ली आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 18 Jul 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
पति से अक्सर नाराज रहने वाली पत्नियों को सावधान रहने की जरूरत है। उनकी नाराजगी पति की मौत का कारण भी बन सकती है। मंगलवार को यूपी के फतेहपुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई जिसके बाद पत्नी केवल खुद को नहीं अपने ससुरालवालों को भी कोस रही है।
बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के कछार का डेरा निवासी रामविशाल निषाद के बेटे अरविंद की शादी 12 जून 2017 को प्रेम कुमारी से हुई थी। प्रेम कुमारी बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर निवासी दर्शन निषाद की बेटी है। अरविंद शादी के कुछ दिनों बाद ही गुजरात कमाने चला गया था। प्रेम कुमारी की मां कल्ली देवी पति से विवाद के चलते कई साल से अपने मायके जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहारा गांव में भाई इंद्रपाल के पास रह रही हैं।

गुजरात से अरविंद 8 जुलाई को पत्नी के पास पहुंचा
डेमो पिक
पति के गुजरात चले जाने पर ससुरालीजनों से प्रेम कुमारी का विवाद हुआ। वह मां के साथ धौरहारा चली आई। गुजरात से अरविंद आठ जुलाई को धौरहारा पत्नी के पास पहुंचा। उसने सोमवार को पत्नी से घर चलने के लिए कहा। पत्नी ननिहाल में ही रहना चाह रही थी। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ। पत्नी ने बताया कि गुस्से में पति अकेले घर जाने के लिए निकले थे। ग्रामीणों ने सुबह खेत में बबूल के पेड़ पर फांसी पर शव लटका देखा। अंगौछे से फांसी लगाई थी।
पत्नी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे और पति को परेशान करते थे। इसी वजह से उसने ससुराल जाने से मना किया था। थानेदार चिरंजीव मोहन ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। किसी ने आरोप नहीं लगाया है।
पत्नी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे और पति को परेशान करते थे। इसी वजह से उसने ससुराल जाने से मना किया था। थानेदार चिरंजीव मोहन ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। किसी ने आरोप नहीं लगाया है।