Unnao: पति को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, महिला के साथ मना रहा था रंगरलियां, जानें क्या है मामला
Unnao Crime: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। उसमें बताया कि उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इस पर पति और महिला उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करके भाग गए।
विस्तार
उन्नाव जिले में कानपुर जनपद के बिधनू थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासिनी मंजुला ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसका विवाह वर्ष 2018 में जालौन जनपद के गोहन थाना क्षेत्र के रहमानीपुर के रहने वाले राजवीर सिंह सेंगर के साथ हुआ था।
वो वर्तमान में फतेहपुर चौरासी क्षेत्र की एक बैंक में कार्यरत है, और कस्बे के मोहल्ला भटपुरी में किराए के मकान में रहता है। उसने बताया कि उसके पति ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया है और काफी दिनों से उससे बात नहीं कर रहा है।
बात न हो पाने के कारण जब वह मिलने आई, तो पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इस पर पति और महिला उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करके भाग गए। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
ससुराल से महिला लापता, पिता ने दी तहरीर
वहीं, ग्राम मदाखेड़ा थाना सरेनी के रहने वाले सुशील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सोनम उर्फ रिंकी सिंह का विवाह चार साल पहले बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम खरगवनखेड़ा निवासी धमेंद्र से हुआ था। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
हत्या की भी जताई आशंका
19 अप्रैल को रात 12 बजे दामाद ने जानकारी दी कि सोनम बिना बताए कहीं चली गई है। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी को मारपीट कर गायब कर दिया। पिता ने हत्या की भी आशंका जताई है। बिहार थाना प्रभारी संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।