फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband brutally murdered his wife on karwa chauth day

करवाचौथ के दिन पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, घटना को अंजाम देने के बाद घर के बाहर बैठा रहा हत्यारोपी

Thu, 17 Oct 2019 11:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 17 Oct 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
husband brutally murdered his wife on karwa chauth day
घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखे पत्नी का उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज पति ने उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति घर के बाहर चबूतरे में बैठ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


लोगों में चर्चा रही कि उपहार न लाने पर दोनों में विवाद हुआ था। बिवांर थानाक्षेत्र के उमरी गांव निवासी तुलसीराम प्रजापति पुत्र बिंदा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। करवाचौथ पर वह अपनी पत्नी भूरी उर्फ प्रेमा देवी उर्फ पप्पी (28) को उसके मायके सुमेरपुर के सिमनौड़ी से बुधवार को लाया था।
विज्ञापन


 

गुरुवार को करवाचौथ का पर्व होने पर पत्नी भूरी निर्जला व्रत रखे थी। शाम करीब सात बजे तैयार होकर पूजा करने जा रही थी, तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। घर में मौजूद हत्यारोपी की मां रामदुलारी घटना को देख चीख पड़ी।

चीख सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर मौदहा सीओ सौम्या पांडेय, एसओ बिवांर राजेश कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। एसओ ने बताया विवाद के बाद नाराज पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की है।

घर के बाहर चबूतरे पर बैठे हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मौके पर उपहार न लाने पर विवाद होने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed